बॉलीवुड

क्या सहेली बनेगी सौतन ? Hrithik Roshan की कथित ‘गर्लफ्रेंड’ Saba Azad ने जीता Sussanne Khan का दिल

ऋतिक रोशन और उनकी कथित प्रेमिका सबा आज़ाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर छाए हुए है। सबा आज़ाद, ऋतिक के परिवार की ग्रुप फोटो में आने के बाद से टॉक ऑफ़ द टाउन बन चुकी है और सारे लोग ऋतिक और सबा के रिश्ते का सच जानने की कोशिश में लगे है।
2 min read
• •
Mar 13, 2022
Hrithik appreciates Saba Azads post ex-wife Sussane Khan reacts too
Hrithik appreciates Saba Azad s post ex-wife Sussane Khan reacts too

ह्रितिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुज़ैन खान के बीच बहुत ही प्यारा और दोस्ती की रिश्ता कायम है। तलाक होने के इतने सालो के बाद भी दोनों एक दूसरे के लिए एक पिलर की तरह खड़े दिखाई देते है। मगर जब प्रेम प्रसंग की बात हो किसी भी इंसान के लिए ख़ुशी का कोई ठिकाना ना रहे जब उसकी एक्स वाइफ उसके कथित प्रेमिका की तारीफ करें। ऐसा ही कुछ शायद ह्रितिक रोशन के साथ हो रहा है क्योंकि उनकी एक्स वाइफ सुज़ैन खान सबा आज़ाद की तारीफ करने से बिलकुल पीछे नहीं रहती। सस्पेंस की खत्म करते हुए आइये जानते है कि पूरा मामला क्या है ?

सबा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने स्क्रीन टेस्ट का वीडियो पोस्ट किया है जिसमे उनका लुक एक टॉम बॉय का है। ह्रितिक के साथ साथ उनकी एक्स वाइफ सुज़ैन खान ने कमेंट करके अपना रिएक्शन को दिखाया और सबा आज़ाद की तारीफ करी जिसे सुनकर बाग बाग हो गई सबा आजाद।

सबा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मुझे स्क्रीन टेस्ट पसंद हैं !! लूव !! कभी समझ नहीं पायी कि लोग इसे क्यों पसंद नहीं करते हैं। स्क्रीन टेस्ट मेरे लिए मेरी कला को निखारने का सबसे सुखद तरीका है। हर रोज एक नए चरित्र में रहने और उस चरित्र में बदलने में सक्षम होने से बेहतर क्या है। अपने दिमाग में मैं खुद को गिरगिट महसूस करती हूँ।

ऋतिक ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, वाह … हा। मुझे पसंद आया । सबा ने हंसते हुए इमोजी के साथ जवाब दिया “हे हे मैं छोटे लड़के की तरह दिखती हूं। इसी मौके पर ऋतिक की पूर्व पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर, सुज़ैन खान ने भी सबा की तारीफ करते हुए लिखा , “सो रड्डाड इसे प्यार करो !!!” सबा ने जवाब देते हुए सबा ने लिखा, “थैंक्स माय सूज।”

Updated on:
13 Mar 2022 10:18 am
Published on:
13 Mar 2022 10:14 am
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ ने उठाया बड़ा कदम, फिर से शुरू की मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ शूटिंग