बॉलीवुड

रितिक रोशन करेंगे ओटीटी डेब्यू, हॉलीवुड सीरीज के हिंदी वर्जन में आएंगे नजर

रितिक रोशन करेंगे ओटीटी डेब्यू, हालीवुड सीरिज के हिंदी वर्जन में आएंगे नजर
less than 1 minute read
Dec 27, 2020
hrithik_roshan.jpg

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। खबर है कि वे हॉलीवुड टीवी सीरीज द नाइट मैनेजर के हिंदी एडेप्टेशन में नजर आएंगे। इस काम की शुरुआत 2021 में शुरू करने की संभावना है, जिसके लिए अभिनेता मोटी फीस लेंगे।

जानकारी के अनुसार रितिक रोशन ब्रिटिश सीरीज द नाइट मैनेजर के हिंदी एंड एडेप्टेशन में काम करेंगे ।जिसमें वे भारतीय सेना के पूर्व सैनिक का किरदार निभाएंगे। जिन्हें एक होटल का मैनेजर बना दिया जाता है, बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने फीस के रूप में 75 करोड़ मांगे हैं। हालांकि इस बारे में किसी तरह का कंफर्मेशन नहीं है। इस सीरीज में ऋतिक सरकार के एक एजेंट का काम करेंगे। जिसके तहत वे कई बड़े खुलासे भी करेंगे। हालांकि रितिक रोशन की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है और ना ही उनके ओटीटी डेब्यू की रिलीज डेट की घोषणा की गई है।

Published on:
27 Dec 2020 08:52 pm