बॉलीवुड

भारत की पहली ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर Bhanu Athaiya का 91 की उम्र में निधन

इंडियन कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया (Bhanu Athaiya) का 91 की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने भारत के लिए पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीता था।
2 min read
• •
Oct 15, 2020
Indian Costume Designer Bhanu Athaiya Died
Indian Costume Designer Bhanu Athaiya Died

नई दिल्ली | इंडियन कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया (Bhanu Athaiya) का गुरुवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। 91 साल की भानु अथैया ने मुंबई के अपने घर में आखिरी सांसे ली। भारत के लिए पहला ऑस्कर अवॉर्ड भानु अथैया ने जीता था। उनके निधन (Bhanu Athaiya Died) की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स शोक व्यक्त कर रहे हैं। भानू पिछले कई सालों से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही थीं। इस बात की जानकारी उनकी बेटी राधिका गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले आठ सालों से भानु ब्रेन ट्यूमर (Brain tumour) से ग्रसित थीं। उनका इलाज चला लेकिन धीरे-धीरे उनका शरीर कमजोर पड़ गया। तीन साल पहले भानु को लकवा मार गया था जिसके बाद से वो बिस्तर पर रहती थीं। भानु ने कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे।

हॉलीवुड में भी लहराया परचम

भानू आज भले ही दुनिया को अलविदा कह गई हैं लेकिन उनके डिजाइन किए हुए कॉस्ट्यूम से वो हमेशा याद की जाएंगी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1956 में फिल्म सीआइडी से की थी। इसके बाद 1983 में आई फिल्म गांधी के लिए उनके द्वारा डिजाइन किए गए कॉस्ट्यूम के लिए उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award) से सम्मानित किया गया। भानू को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर (Costume Designer) के लिए पुरस्कार मिला था। भानू ने सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी कॉस्ट्यूम डिजाइन किए। उन्होंने कई विदेशी डायरेक्टर्स के साथ काम किया।

शाहरुख खान की स्वदेश थी भानु की आखिरी फिल्म

भानु की आखिरी फिल्म शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की स्वदेश थी जिसके लिए उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। इससे पहले उन्होंने साल 2001 में आई आमिर की फिल्म लगान के लिए भी कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए काम किया। भानु ने 60 के दशक से लेकर 90 तक खूब जमकर काम किया और खुद को स्थापित किया।

Updated on:
15 Oct 2020 09:30 pm
Published on:
15 Oct 2020 08:29 pm
Also Read
View All
The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान