International Emmy Awards: इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर कैटेगरी में दिलजीत दोसांझ।
Diljit Dosanjh Best Actor Nomination: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ‘Aura Tour’ पर हैं। हाल ही में उन्होंने ‘कुआलालंपुर’ (Kuala Lumpur) में लाइव कॉन्सर्ट किया है। अब वह 28 सितंबर, 2025 (Hong Kong) में परफॉर्म करने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक बड़ी जानकारी साझा की है, जिसे देख सिंगर के फैंस गदगद हो रहे हैं।
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। यह सम्मान उन्हें फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में उनके दमदार अभिनय की वजह से मिला है। इस मौके पर दिलजीत (Diljit Dosanjh) ने अपनी सफलता का श्रेय फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली को देते हुए उनका दिल से आभार जताया और कहा कि यह सफर उनके बिना संभव नहीं था।
फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ पंजाब के लोकप्रिय लोक गायक अमर सिंह की जिंदगी और उनके सफर की कहानी है। इस बायोपिक में दिलजीत दोसांझ ने 'चमकीला' का दमदार किरदार निभाया है। अपने बेबाक और अलग अंदाज वाले गीतों की वजह से चमकीला ने पूरे पंजाब में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन शोहरत के साथ-साथ विवाद भी बढ़ते गए। साल 1988 में उनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिल्म में उनकी पत्नी और स्टेज पार्टनर अमरजोत की भूमिका परिणीति चोपड़ा ने निभाई है। यह कहानी सिर्फ एक गायक की सफलता और संघर्ष की नहीं, बल्कि उस दौर के पंजाब की सामाजिक और सांस्कृतिक हकीकत को भी बयां करती है।
| एक्टर | फिल्म/सीरीज | कैटेगरी |
| जिम सर्भ | रॉकेट बॉयज | बेस्ट एक्टर |
| अर्जुन माथुर | मेड इन हेवन | बेस्ट एक्टर |
| नवाजुद्दीन सिद्दिकी | सीरियस मेन | बेस्ट एक्टर |
| शेफाली शाह | दिल्ली क्राइम सीजन 2 | बेस्ट एक्ट्रेस |
| सुष्मिता सेन | आर्या | बेस्ट ड्रामा सीरीज |