
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) छोटी ही उम्र में पैसे लेकर घर से अपने सपनों को पूरा करने के लिए निकल गई थी। आज वो एक बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज कंगना अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि जब वो छोटी थी तो उन्हें घर में मुंहफट होने की वजह से ज्यादा प्यार नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्में ना मिलने पर मुंबई मे स्ट्रग्ल किया। ट्रेन, ऑटो और टेम्पो में कंगना ने काफी धक्के खाए। लेकिन अब उन्हें वही तकलीफ काफी अच्छी लगती है। क्योंकि आज वो अपना मुकाम हासिल कर चुकी हैं।
कंगना की एक बात जानकर आप शायद हैरान हो जाएंगे। कि उन्हें नहाना बिल्कुल पंसद नही हैं। जी हां, एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो काफी आलसी है। उनके इस आलस की वजह से उन्हें नहाना बिल्कुल पंसद नही है। उन्होंने बताया कि जब वो स्ट्रग्ल कर रही थीं। तो उनके दिमाग में काफी परेशानियां होती थी। जिसकी वजह से वो काफी आलसी हो गई थी और उनका कुछ भी करने का मन नहीं करता था। इसके बाद उन्होंने किताबें पढ़ना शुरू किया।
कंगना जब 'गैंगस्टर' ( Gangster ) से बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं। तब एक बार उन्हें एक फोटोशूट के लिए कॉल आया था। लेकिन जब उन्होंने उनसे पूछा कि फोटोशूट के लिए कितने पैसे दोगे। तो उन्होंने हंसकर फोन काट दिया। उन्हें इस बात का बाद में पता चला कि ऐसे किसी से फोन पर पैसों के लिए नहीं पूछते।
उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारें में भी बात करते हुए कहा कि वो अक्सर शादीशुदा पुरूषों की तरफ आकर्षित हो जाती हैं। उन्होंने ये भी बताया कि शादीशुदा मर्द अक्सर लड़कयों के सामने दुखी होने का नाटक करते हैं। फिर लड़कियां अक्सर भूल जाती हैं कि वो पहले भी किसी के पति रह चुके हैं।