मैं तो बड़ी शिद्दत से दिल लगाती हूं, लेकिन फिर भी हर बार प्यार में हार जाती हूं।
चाहे पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अपने दिल का दर्द भी बयां किया। उन्होंने कहा मैं तो बड़ी शिद्दत से दिल लगाती हूं, लेकिन फिर भी हर बार प्यार में हार जाती हैं। हमेशा उन्हें लोग छोड़कर चले जाते हैं। मुझे तो हर बार धोखे मिले हैं। ये सब होने के बाद मुझे लगने लगा है कि मैं सबसे बड़ी लूजर हूं। मैं अब अपने बीते कल के बारे में नहीं सोचना चाहती, क्योंकि अब मैं इन सब मामलों से बहुत दूर निकल चुकी हूं और अपने अपको संभाल लिया हैं।
मेरे प्यार को लोग साइको लव कहते हैं
कंगना ने कहा, अब तक मेरे कई अफयेर रहे हैं। हर ब्रेकअप के बाद लगता है कि अब मेरी लव लाइफ खत्म हो चुकी है। लेकिन अगले कुछ महीनों मैं फिर प्यार कर बैठती हूं। यह एक बेहतरीन अनुभव है। ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर भी कंगना ने बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'मेरा बॉयफ्रेंड पूछता है कि मुझे उसकी जिंदगी के बारे में सबकुछ कैसे पता चलता है। यह टेलिपैथी है शायद, या शायद ब्लैक मैजिक। मेरे प्यार को लोग साइको लव कहते हैं। अब मैं बीते दिनों भूल चुकी हूं और मैंने लोगों के बारे में सोचना बंद कर दिया है।
मुझे राजनीति से परहेज नहीं
जल्द ही 'मणिकर्णिका' फिल्म में दिखने वाली कंगना ने कहा-'मैं पीएम मोदी की बड़ी फैन हूं। पर्सनली मुझे लगता है कि राजनीति एक बेहतरीन फील्ड है। इसे अक्सर गलत समझा जाता है। मुझे बस नेताओं का फैशन सेंस नहीं पसंद है। अगर वो मेरा फैशन सेंस चेंज न करें तो मुझे राजनीति में शामिल होने में कोई दिक्कत नहीं है।
स्वरा का किया बचाव
कंगना ने कहा कि जिस तरह से 'पद्मावत मामले में स्वरा भास्कर ने बयान दिया वो सही था लेकिन लोगों ने बेवजह ट्रोल किया। मुझे लगता है कि उन्होंने सही मुद्दे को उठाया था। लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा सहना पड़ा।