हाल में एक कॅालर ने करण से ऐसा सवाल पूछा जिसके जवाब ने सभी को हैरान कर दिया।
बॅालीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों फिल्में छोड़ आरजे बन लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। 'कॅाफी विद करण' टॅाक शो के बाद आजकल वह 'CALLING KARAN' नाम के शो में बतौर आरजे काम कर रहे हैं। इस शो में वह लोगों को एंटरटेंन करने के साथ-साथ उनकी कॉम्प्लिकेटेड लव लाइफ को भी सॅाल्व करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस शो से करण ने 'reverse rapid fire' गेम की शुरुआत की है। जहां करण नहीं बल्कि कॅालर्स करण से सवाल करते हैं।
इसी के चलते हाल में एक कॅालर ने करण से ऐसा सवाल पूछा जिसके जवाब ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक कॉलर ने करण जौहर से पूछा, किस बॉलीवुड कपल का लॉन्ग डिस्टेंट रिलेशनशिप से ब्रेकअप हो सकता है?
इस सवाल के जवाब में करण ने कहा, 'मुझे लगता है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। उन दोनों को देखकर ऐसा लगता है इस जोड़े को हमेशा एक दूसरे की जरूरत होती है। ऐसे में अगर यह दोनों एक-दूसरे से दूर रहने लगे तो दोनों का ब्रेकअप हो सकता है।
करण के इस जवाब ने दीपिका और रणवीर सिंह के रिलेशनशिप पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही ऐसा न हो कि इस जवाब के चलते करण को दीपिका और रणवीर से डांट खानी पड़ जाए। गौरतलब है कि इन दिनों दीपिका और रणवीर के शादी के चर्चे चल रहे हैं। आजकल इन दोनों से जुड़ी हर खबर सुर्खियां बटोरती नजर आ रही है। हाल में रणवीर और दीपिका एक अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बने थे। जहां रणवीर और दीपिका को अवॉर्ड से नवाजा गया था। फंक्शन के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड के साथ एक तस्वीर साझा की। रणवीर सिंह के पोस्ट पर दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया, 'MINE'। हालांकि इस कमेंट को उन्होंने तुरंत डिलीट कर दिया।