बॉलीवुड

महाकाल के दर्शन करने पहुंचे ‘फाइटर’ स्टार करण सिंह ग्रोवर, बोले-’बाबा को देखते ही हुआ ये चमत्कार’

Karan Singh Grover: एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद उन्हें चमत्कार का एहसास हुआ।
less than 1 minute read
Feb 29, 2024
karan_singh_grover_.jpg

Fighter Star Karan Singh Grover: हाल ही में एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद उन्हें चमत्कार का एहसास हुआ।
करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) को वहां सफेद कुर्ता पायजामा में भगवान शिव की पूजा करते हुए देखा गया। शिप्रा नदी के किनारे बसा यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। वीडियो में करण को माथे पर 'जय श्री महाकाल' का टीका और गले में फूलों की माला पहने हुए देखा जा सकता है।

करण ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने मंदिर के बारे में लोगों से जो कुछ सुना था, वह सब सत्य है। इस मंदिर में जाने के बाद डीएनए में कुछ बदलाव आ जाता है। जो ध्वनि आ रही थी, वह बहुत दिव्य थी। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मेरे डीएनए में कुछ बदलाव आ गया है। यह बहुत उत्साहवर्धक अनुभव है। मुझे उम्मीद है कि यहां से जाने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।''
यह भी पढ़ें: 2024 में मिलेंगी कई गुड न्यूज, दीपिका-रणवीर सहित ये बॉलीवुड सेलेब्स बनने वाले हैं मम्मी-पापा

करण ने 23 फरवरी को अपना 42वां जन्मदिन मनाया था। बॉलीवुड मूवी ‘फाइटर' (Fighter) में उन्होंने सरताज गिल की भूमिका निभाई है। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे स्टार्स हैं।

Published on:
29 Feb 2024 01:58 pm