तस्वीर में देखा जा सकता है कि सारा बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं और हंसते हुए पोज़ दे रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप एंड ब्लैक पैंट पहनी हुई है।
नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की लोगों में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके साथ उनका परिवार भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। खासकर उनकी बेटी सारा तेंदुलकर की। सारा अकसर ही अपनी खूबसूरत और सादगी भरे अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है।
सारा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर १ मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी मासूमियत के लोग दीवाने हैं। अब सारा की एक तस्वीर खूब सुर्खियां बटोर रही है। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी उनकी इस तस्वीर के कायल हो गए हैं।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि सारा बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं और हंसते हुए पोज़ दे रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप एंड ब्लैक पैंट पहनी हुई है, जिसमें वह हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन ने उनकी इस तस्वीर को पसंद किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, "ऑल स्माइल्स इन द सिटी।"
सारा की इस फोटो पर लगभग ४ लाख तक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सारा की मुंबई में और लंदन में रहती हैं। वह वर्तमान में लंदन के एक कॉलेज में मेडिसिन की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है।