
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते इस वक्त पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। भारत भी अब इसकी चपेट में आ चुका है। जिसके चलते कई कदम उठाए जा रहे हैं। लोग घरों में कैद हैं, जिसमें बॉलीवुड भी शामिल है। सारे एक्टर्स इस वक्त सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इतना ही नहीं कुछ ने तो अपने घर पर काम करने वालों को भी छुट्टी दे दी है। ऐसे में कई एक्टर्स खुद ही खाना बना रहे हैं व बाकी काम कर रहे हैं, जिसकी वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होती रहती है।
अब हाल ही में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) घर पर बर्तन धोते हुए दिखाए दिए। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बर्तन धोना सीखा रही हैं। उनकी इस वीडियो बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने कमेंट भी किया। अर्जुन कपूर ने उनसे कहा- 'मेरे घर में तुम्हारा स्वागत है।' सुनील ग्रोवर ने भी उनकी तारीफ की।
वहीं कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने भी अपने इंस्टग्राम पर बर्तन धोते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- 'कहानी घर-घर की।' एक्टर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनकी इस वीडियो को अब तक 15 लाख लोग देख चुके हैं।
आपको बता दें कि इस पूरा बॉलीवुड घर पर अपना वक्त बिता रहा है। ऐसे में एक्टर्स अपनी वीडियो शेयर कर रहे हैं। कोई घर पर खाना बना रहा है तो कोई एक्सरसाइज की वीडियो शेयर कर रहा है। हाल ही में कटरीना ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह वरुण धवन और अर्जुन कपूर वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से बात कर रहे थे।