बॉलीवुड

महाराष्ट्र सरकार शाहरुख खान को देगी 9 करोड़ रुपये! जानिए क्या है मामला?

Shahrukh Khan Mannat House Petition: शाहरुख खान को उनके आलीशान बंगले ‘मन्नत’ के लिए महाराष्ट्र सरकार से 9 करोड़ रुपए वापस मिलने की संभावना है।
2 min read
• •
Jan 25, 2025
Shahrukh Khan
Shahrukh Khan

Maharashtra Government: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान, जिन्हें आखिरी बार ‘जवान’ में देखा गया था, को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित उनके आइकोनिक बंगले ‘मन्नत’ के लिए सरकार से मोटी रकम मिल सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका घर ‘मन्नत’ जिस जमीन पर बना है उसका एमएसडी (MCD) के कलेक्टर को अतिरिक्त पैसा दिया गया है। ऐसे में अभिनेता और उनकी पत्नी को सरकार से 9 करोड़ रुपये वापस मिलने की उम्मीद है।

Shahrukh-Khan-Mannat-House-Petition

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र सरकार अभिनेता की उस याचिका को मंजूरी दे सकती है, जिसमें उन्होंने कलेक्टर मुंबई उपनगरीय जिला को उनके घर के लिए की गई अतिरिक्त राशि के लिए रिफंड मांगा है। मुंबई के बैंडस्टैंड, बांद्रा वेस्ट में स्थित 2,446 वर्ग मीटर में फैली इस संपत्ति (मन्नत बंगला) को शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने 2001 में एक पंजीकृत समझौते के तहत पट्टे पर लिया था।

शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने राज्य नीति के अनुसार मार्च 2019 में रेडी रेकनर मूल्य का 25 प्रतिशत भुगतान किया, जिसकी गणना लगभग 27.50 करोड़ रुपये की गई थी। बाद में, सूत्रों के अनुसार, अभिनेता को रूपांतरण शुल्क की गणना करते समय राज्य सरकार की ओर से एक 'अनजाने में हुई गलती' के बारे में पता चला। यह गलत गणना जमीन पर आधारित नहीं थी, बल्कि उस पर स्थित बंगले के मूल्य पर आधारित थी, जिसके कारण आवश्यक शुल्क का अधिक अनुमान लगाया गया था।

इसके बाद सितंबर 2022 में इस गलती को सुधारने के लिए गौरी खान ने कलेक्टर एमएसडी को एक लेटर लिखा जिसमें औपचारिक रूप से अतिरिक्त भुगतान की वापसी का अनुरोध किया गया, जिसकी पहचान 9 करोड़ रुपये के रूप में की गई थी।

कलेक्टर ने अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा अनुरोध

ताजा जानकारी के मुताबिक कलेक्टर ने अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार को रिफंड के लिए अनुरोध भेजा है। ऐसे में एक्टर और उनकी पत्नी को महाराष्ट्र सरकार से 9 करोड़ रुपये वापस दे सकती है।

Shahrukh-Khan-GAURI-KHAN-

बता दें ये आलीशान बंगला ‘मन्‍नत’ शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के नाम पर है।

Updated on:
25 Jan 2025 04:43 pm
Published on:
25 Jan 2025 04:43 pm
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये होना ही नहीं चाहिए था

‘हमें तमाशबीन नहीं, हीरो बनना होगा’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विद्युत जामवाल का फैंस पर फूटा गुस्सा

‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है