बॉलीवुड

52 की मलाइका अरोड़ा की 19 साल छोटे बॉयफ्रेंड संग कोजी तस्वीर वायरल, इटली में कपल ने मनाया वैलेंटाइन?

Malaika Arora Harsh Mehta Cozy Viral Picture: 52 साल की हो चुकीं मलाइका अरोड़ा की हाल ही में एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ नजर आ रही हैं।

2 min read
Feb 22, 2026
Malaika Arora Harsh Mehta Cozy Viral Picture (सोर्स- ताहिर जासूस)

Malaika Arora Harsh Mehta Cozy Viral Picture: बॉलीवुड की फिटनेस आइकन और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वैलेंटाइन वीक के दौरान की उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो डायमंड रूमर्ड बॉयफ्रेंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के सामने आते ही दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

इटली के ट्रेवी फाउंटेन से वायरल हुई तस्वीर (Malaika Arora Harsh Mehta Cozy Viral Picture)

बताया जा रहा है कि मलाइका और हर्ष ने वैलेंटाइन वीक खास अंदाज में मनाने के लिए इटली का रुख किया था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर रोम के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के पास की बताई जा रही है। फोटो में मलाइका हर्ष के करीब झुकी हुई नजर आ रही हैं, जबकि हर्ष सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं।

ब्लैक ट्रेंच कोट में मलाइका बेहद स्टाइलिश लग रही थीं, वहीं हर्ष ग्रे लॉन्ग कोट और हूडी में नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

पहले भी साथ दिख चुके हैं दोनों (Malaika Arora Harsh Mehta Cozy Viral Picture)

ये पहली बार नहीं है जब मलाइका और हर्ष एक साथ स्पॉट किए गए हों। पिछले साल 29 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित पॉप सिंगर एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में भी दोनों साथ देखे गए थे। उस समय भी दोनों की बातचीत और साथ मौजूदगी ने डेटिंग की खबरों को हवा दी थी।

इसके बाद नवंबर के आखिर में मुंबई एयरपोर्ट पर भी दोनों को कैमरे में कैद किया गया था। हालांकि वे साथ-साथ नहीं चले, लेकिन पैपराजी की नजरों से बच नहीं पाए।

अब तक नहीं आई आधिकारिक पुष्टि

हालांकि सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन न तो मलाइका अरोड़ा और न ही हर्ष मेहता ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। दोनों की चुप्पी ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।

मलाइका अरोड़ा पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में रही हैं। ऐसे में फैंस उनकी हर गतिविधि पर नजर बनाए रखते हैं। इटली ट्रिप की इस तस्वीर ने एक बार फिर उनके रिलेशनशिप स्टेटस को चर्चा का विषय बना दिया है।

वैलेंटाइन वीक बना खास (Malaika Arora Harsh Mehta Cozy Viral Picture)

कहा जा रहा है कि इस साल का वैलेंटाइन वीक मलाइका के लिए बेहद खास रहा। रोमांटिक लोकेशन पर क्लिक की गई तस्वीर ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। हालांकि जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक यह महज अटकलें ही मानी जाएंगी।

फिलहाल सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से शेयर की जा रही है और फैंस दोनों की जोड़ी पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इस फोटो को ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज ने शेयर किया है। आने वाले दिनों में अगर दोनों इस रिश्ते को सार्वजनिक करते हैं, तो ये बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो सकता है।

Published on:
22 Feb 2026 06:46 pm
Also Read
View All
जब फतवे के शोर पर सलीम खान ने दिया था बेबाक बयान, बोले- ‘अगर फिल्म देखना गुनाह है तो देखने वालों पर भी लगे फतवा’

सनातन धर्म पर फिल्में बनाने वालों को करणी सेना की धमकी, ‘यादव जी की लवस्टोरी’ विवाद के बीच बोले प्रमुख, घर में घुसकर सिखाएंगे सबक

तापसी पन्नू ने साउथ सिनेमा की खोली पोल, बोलीं- अक्सर एक्ट्रेसेस के सामने रखी जाती है ब्रा को लेकर ऐसी शर्त

‘यादव जी की लवस्टोरी’ पर मचे बवाल पर बोले एल्विश यादव, अगर फिल्म में कोई सीन…सड़कों पर उतरा यादव समाज

शादी के बीच एयरपोर्ट पर रश्मिका ने क्यों छिपाई सगाई की अंगूठी, फैंस को किया कन्फ्यूज वायरल हुआ वीडियो

अगली खबर