
Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा एक दिन बाद यानी 23 अक्टूबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाएंगी। यह साल मलाइका के लिए काफी टफ था। एक्ट्रेस का अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप हो गया और फिर कुछ महीने पहले मलाइका के पापा ने भी सुसाइड कर लिया। अब बर्थडे के एक दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी एक अहम चीज बताई है।
मलाइका अरोड़ा ने आज ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा योग करती नजर आ रही हैं। हालांकि, इसमें गौर करने वाली बात वीडियो में लिखी गई लाइन्स हैं। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा ने लिखा है, "मेरी लाइफ का यह पार्ट सुकून कहलाता है।"
योग करने से मन शांत होता है, तनाव कम होता है और अच्छा महसूस होता है। मलाइका अरोड़ा की लाइफस्टाइल ऐसी ही है। वह हमेशा एक्सरसाइज करती हैं, योग करती हैं और अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं। इससे वह 50 साल की उम्र में भी काफी फिट और एक्टिव हैं। यह साल एक्ट्रेस के लिए काफी उतार-चढ़ाव से भरे रहे। ऐसे में मलाइका के इस पोस्ट से साफ है कि जिंदगी में चल रही उथल-पुथल में शांत रखने के लिए वह योग का सहारा लेती हैं।
मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप मेरी क्रश हैं मलाइका मैम।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अमेजिंग।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा रियल स्टार।'