बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से मिलने हिमाचल प्रदेश पहुंचीं Malaika Arora, तस्वीर की शेयर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप के कारण काफी सुर्खियों में रहते हैं। साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें काफी वायरल होती रहती हैं।
2 min read
malaika_arora_arjun_kapoor.jpg
Malaika Arora Arjun Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों मलाइका हिमाचल प्रदेश में वक्त गुजार रही हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर हिमाचल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में मलाइका उनसे मिलने यहां पहुंची हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर हिमाचल की खूबसूरत वादियों से तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

अब हाल ही मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हिमाचल की सड़कों पर वॉक करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, 'इस रास्ते पर मैं कम चली हूं, अच्छी सुबह है।' तस्वीर में मलाइका ने ग्रीन कलर के कपड़े पहने हुए हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर अबतक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी मलाइका की पोस्ट पर दे रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस हैं जो मलाइका से पूछ रहे हैं कि 'अर्जुन कपूर कहां है?' इसके साथ ही एक फैन ने तस्वीर क्लिक करने का क्रेडिट अर्जुन को दिया हुआ है।

इन दिनों सैफ अली खान और अर्जुन कपूर फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग धर्मशाला में कर रहे हैं। ऐसे में करीना कपूर खान, तैमूर और मलाइका अरोड़ा दोनों से मिलने हिमाचल पहुंच गए। सभी ने दिवाली का त्यौहार भी हिमाचल में ही मनाया।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप के कारण काफी सुर्खियों में रहते हैं। साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें काफी वायरल होती रहती हैं। दोनों को साथ में बॉलीवुड की पार्टियों में देखा जाता है। हाल ही में दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद दोनों ने खुद को क्वारंटीन किया था। हालांकि अब दोनों ही इससे पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Published on:
16 Nov 2020 01:53 pm