बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा पार्क में कर रही वर्कआउट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये वीडियो

मलाइका अरोड़ा पार्क में कर रही वर्कआउट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये वीडियो
less than 1 minute read
Oct 24, 2020
malaika_arora

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जानी जाती है। हाल ही सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। जिनमें वे पार्क में वर्कआउट करती नजर आ रही है। यह वीडियो चंद घंटों में हजारों बार देखे जा चुके हैं ।

इन वीडियो में अभिनेत्री बता रही है कि आज का दिन उनके लिए वर्कआउट का है। अभिनेत्री के इन वीडियो को फिल्म ज्ञान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। इसी के साथ तमाम फैंस उनके इन वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा इस वीडियो में टी-ग्रीन टॉप और टाइट्स में दिखाई दे रही है। वर्कआउट के लिए उन्होंने हाफ पोनी बनाई है। वीडियो में उनका जबरदस्त अंदाज नजर आ रहा है और वीडियो में उन्होंने कहा है कि "यह आज के लिए मेरा वर्कआउट, चक्की पीसिंग.." यानी वे एक प्रकार की ऐसी मशीन पर एक्सरसाइज कर रही है जिससे चक्की पीसने की एक्सरसाइज होती है। इसी के साथ में हाथ में डंबल्स लेकर भी एक्सरसाइज कर रही है।

No data to display.


No data to display.
Published on:
24 Oct 2020 03:04 pm