बॉलीवुड

Sushant Singh ने जारी किया M.S. Dhoni-The Untold Story का टीजर 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसे समय में फिल्म का टीजर जारी किया है, जबकि टी-20 विश्व कप के मैच हो रहे हैं...
less than 1 minute read
Mar 16, 2016
sushant singh rajput
sushant singh rajput
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी का टीजर जारी कर दिया गया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसे समय में फिल्म का टीजर जारी किया है, जबकि टी-20 विश्व कप के मैच हो रहे हैं।

नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत निभा रहे हैं। फिल्म के 48 सैकंड के टीजर में सुशांत भारतीय रेलवे के टिकट कलेक्टर के रूप में नजर आ रहे हैं। सुशांत ने टीजर का लिंक साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, अनकही कहानी का सफर शुरू हो गया है। टीजर देखें।


इसमें सुशांत को टिकट कलेक्टर के रूप में अपने वरिष्ठों से निर्देश लेते सुना जा सकता है। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रविशास्त्री की विश्व कप 2011 के फाइनल मैच की कमेंट्री भी सुनी जा सकती है, जब धोनी के नेतृत्व में भारत ने दूसरी बार विश्व कप जीता था। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अनुपम खेर और हेरी तांगड़ी भी हैं। एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी दो सितंबर को रिलीज होगी।
Published on:
16 Mar 2016 06:24 pm
Also Read
View All
Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, राजस्थानी सिंगर ने लगाया आरोप, बोले- ये राजस्थानी लोगों की बेइज्जती

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी