बॉलीवुड

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में अरमान कोहली के घर मारा छापा

एएनआई के द्वारा जारी किए ट्वीट में कहा गया है, 'नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता अरमान कोहली के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की है।

less than 1 minute read
Aug 28, 2021
Narcotics control bureau raids actor Armaan Kohli house

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अरमान कोहली का विवादों से काफी गहरा नाता रहा है। इसके पहले भी उनके ऊपर कई तरह के आरोप लग चुके है जिसके चलते एक्टर को जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 7 में नजर आ चुके एक्टर अरमान कोहली पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इतना ही नही बिग बॉस के घर से बाहर निकले के बाद कोहली पर अवैध शराब रखने का आरोप लग चुका है, जिसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया था। अब खबर आ रही है कि अभिनेता के घर एक बार फिर से 'नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी की है।

बताया जा रहा है कि एनसीबी ने एक ड्रग पेडलर को पकड़ा था। उससे हुई पूछताछ के बाद जो बात सामने आई है उसी के आधार पर छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक अरमान कोहली के साथ ड्रग पेडलर से कनेक्शन हो सकते हैं। एनसीबी के द्वारा की गई पूछताछ के बाद मिले सबूतों के आधार पर ये छापेमारी की गई है।

Published on:
28 Aug 2021 06:52 pm
Also Read
View All