नोरा फतेही इन दिनों बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। वीडियो सॉन्ग या फिर स्टाइल की बात हो, नोरा का नाम सबसे आगे आता है। यही नहीं बॉलीवुड में नोरा डांस और अपनी फिटनेस की वजह से भी खूब पॉपुलर हैं। खुद को फिट रखने के लिए नोरा भी जमकर मेहनत करती हैं।
नई दिल्ली। नोरा फतेही बॉलीवुड की सबसे तेजी से उभरती एक्ट्रेसेस में से एक हैं। नोरा ने अपने हुनर से बेहद ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। नोरा एक बेहतरीन डांसर के रूप जानी जाती हैं। उनका डांस पूरी दुनिया में छाया हुआ है। यही नहीं नोरा अपनी खूबसूरती की वजह से भी खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। नोरा की खास बात उनकी आउटफिट्स भी होती हैं। जिसमें नोरा अपनी शानदार बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुईं दिखाई देती हैं। नोरा अपनी फिगर को मेंटने करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। साथ ही अक्सर सोशल मीडिया पर वो लोगों को भी मोटिवेट करती हुई दिखाई देती हैं।
नहीं जाती रोज जिम
नोरा फतेही को डांस से कितना लगाव है ये बात किसी से छुपी नहीं है। अक्सर नोरा अपने सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं। जिसे फैंस काफी पसंद करती हैं। वैसे ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि नोरा के फिटनेस का राज उनका जोरदार डांस भी है। खबरों की मानें तो नोरा रोज़ाना जिम भी नहीं जाती थी। बावजूद इसके नोरा अपना वजन कम लेती हैं।
पिलेट्स है नोरा की फेवरेट एक्सरसाइज
परफेक्ट फिगर के लिए पिलेट्स भी करती हैं। जो उनका फेवरेट वर्कआउट है। नोरा पिलेट्स करती हैं और खुद को काफी फइट रखथी हैं।
नोरा फतेही डाइट
अब नोरा फतेही की डाइट की बात करें तो आपको जानकर हैरानी होगी कि नोरा डाइट में बिल्कुल भी यकीन नहीं रखती हैं। नोरा जमकर जंक फूड खाती हैं। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नोरा दिनभर में खूब पानी भी पीती हैं। वहीं ड्राई फ्रूट्स भी नोरा अपने साथ लेकर चलती हैं। नारियल पानी, ग्रीन टी नोरा की डाइट का हिस्सा है।
पहली बार एक्टिंग करती हुईं नज़र आईं नोरा फतेही
नोरा फेतही के वर्कफ्रेंट की बात करें तो हाल ही एक्ट्रेस 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई दीं थीं। इस फिल्म में पहली बार नोरा एक्टिंग करती हुई दिखाई दी थीं। फिल्म में नोरा संग एक्टर अजय देवगन भी नज़र आए थे।