बॉलीवुड

PADMAN DAY 1: रिलीज के पहले ही दिन चला अक्षय का जादू, पहले ही दिन कमाएं…

रिलीज से पहले जिस तरह से फिल्म के टे्रलर और सांग को रिस्पांस मिला था ठीक उसी तरह का रिस्पांस फिल्म को भी मिला है।

3 min read
Feb 10, 2018
padman
padman

इस साल की दूसरी बड़ी फिल्म पैडमैन 9 फरवरी को को रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले जिस तरह से फिल्म के टे्रलर और सांग को रिस्पांस मिला था ठीक उसी तरह का रिस्पांस फिल्म को भी मिला है। फिल्म में अक्षय कुमार की अदाकारी को काफी पंसद किया गया है। अक्षय कुमार के साथ ही फिल्म में राधिका आप्टे और सोनम कपूर की एक्टिंग भी काबिलेतारी रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के निर्देशक आर बाल्की ने काफी खूबसूरती से महिलाओं से जुड़े मुद्दे पीरियड्स को फिल्माया है।

फिल्म के अगर पहले दिन के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ने पहले ही दिन अपने आधा बजट निकाल लिया है। बता दें कि फिल्म का कुल बजट तकरीबन २५ करोड़ है जिस तरह से फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली है उससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 12-15 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने फिल्म द्वारा पहले ही दिन में 13-14 करोड़ की कमाई करने के कयास लगाए हैं


फिल्म की कहानी अरुणाचलम मुरुगदासन नामक एक शख्स की वास्तविक कहानी से प्रेरित है जिसने सस्ते सैनिटरी नैपकिन्स बनाने की शुरुवात की थी। जिसने अपनी पत्नी की माहवारी से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए देश की प्रत्येक महिला की जिंदगी को आसान बनाने का लक्ष्य तय किया था।

अब बात करें फिल्म के निर्देशन की तो आर बाल्की ने पूरी कोशिश की है समाज के इस बड़ी समस्या के प्रति जागरुकता लाई जाए। फिल्म में अक्षय की एक्टिंग तो है ही साथ ही राधिका आप्टे की सहज ऐक्टिंग और सोनम कपूर ने भी अपनी ऐक्टिंग से फिल्म को सहज बनाया है। फिल्म में कुछ एक जगह ज्यादा उपदेशात्मक बन गई है। हालांकि वो चुटीले संवादों और लाइट कॉमिक दृश्यों के सहारे किसी तरह बैलेंस हो गई है। फिल्म पहले हाफ में तो दिलचस्प है ही लेकिन फिल्म का दूसरा भाग पहले से भी मजबूत है।

बात करें फिल्म के सबसे बड़े फैक्टर अक्षय कुमार की तो बता दें कि पूरी फिल्म में अक्षय ने अपना पूरा दम लगा दिया है। फिल्म में वो पैडमैन के किरदार में रंग डालते दिख रहे हैं। फिल्म में एक और बड़ा फैक्टर है वो है महानायक अमिताभ बच्चन , जिनकी छोटी सी एंट्री काफी दमदार है।

फिल्म के म्यूजिक की बात करें तो अमित त्रिवेदी के संगीत में 'पैडमैन पैडमैन', 'हूबहू', 'आज से मेरा हो गया' जैसे गाने फिल्म की रिलीज से पहले ही लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुकी है।

बात करें की आखिर दर्शकों को ये फिल्म क्यों देखनी चाहिए तो इसकी सबसे बड़ी वजह है अक्षय कुमार और उनकी ऐक्टिंग और दूसरी अगर आप सामाजिक मुद्दें पर बनी फिल्म को देखने में रुची रखते है तो ये फिल्म आप के लिए ही है।

Published on:
10 Feb 2018 11:07 am