बॉलीवुड

प्रियंका-निक की ऐसी हरकतों को देख बहन परिणीति चोपड़ा हुई शर्म से लाल, परिवार को लेकर कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बेहद बोल्ड तस्वीर साक्षा की है, जिसे देख फैंस काफी ट्रोल कर रहे है।

2 min read
Aug 30, 2021
Priyanka Chopra Jonas

नई दिल्ली। देश से विदेश तक में अपने अभिनय का ढंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अदाओं के लोग काफी दिवाने है। उनकी एक झलक देखने को लिए फैंस मरमिटने को तैयार रहते है। प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने दम पर देश से लेकर विदेशों तक में लोगों का दिल जीतकर एक खास जगह बनाई है। एक्टिंग के अलावा प्रियंका अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

पति के साथ इन्जॉय कर रही हैं प्रियंका

बॉलीवुड की फिल्मों से दूर प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ खुशी के पल व्यतीत कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी और परिवार की फोटोज और वीडियोज को फैंस के साथ साझा करना नही भूलती है।

फैंस को नहीं पसंद आईं प्रियंका की ये हरकत

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसे देख हर कोई उनकी निंदा कर रहा है। वह अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

रेत पर बिकिनी पहने लेती प्रियंका अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर उनके पीछे बैठे निक जोनस कांटा-छुरी लिए दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका की इस तस्वीरो को देख ना केवल यूजर्स भद्दे कमेट्स कर रहे है उनकी बहन परिणिता चोपड़ा को भी यह तस्वीर पसंद नही आई है। इस तस्वीर के चलते प्रियंका को ट्रोलर्स की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है।

परिणिती चोपड़ा को नहीं पसंद आईं प्रियंका की ये हरकत

प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को देख परिणिती चोपड़ा भी शर्म से लाल हुई जा रही है उन्होने अपने कैप्शन में लिखा- जीजा जी, दीदी, ये आप लोग क्या कर रहे हैं। इंस्टा पर परिवार के साथ और भी कई लोग भी हैं। मैं अपनी आंखे बंद करके इस पर लाइक का बटन दबा रही हूं।

इन फिल्मों के लेकर सुर्खियों में हैं प्रियंका

बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपनी अगली फिल्मों और सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं वो जल्द ही फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी. इसके अलावा वह ‘मैट्रिक्स 4’ और बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देने वाली हैं।

Published on:
30 Aug 2021 07:47 pm
Also Read
View All