बॉलीवुड

Pataakha Movie Trailer: दो बहनों में छिड़ा युद्ध, कॉमेडी से है सराबोर

फिल्म 'पटाखा' की कहानी दो लड़कियों (बड़की और छुटकी) पर आधारित है।

2 min read
Aug 15, 2018
Pataakha

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज फिल्म 'रंगून' के बाद नई मूवी 'पटाखा' जल्द ही सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इस मूवी के कई पोस्टर्स एक साथ रिलीज किए गए है। अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जो कॉमेडी और ड्रामा से सराबोर है। वहीं ये यूट्यूब पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। साथ ही फिल्म दो बहनों की कहानी पर आधारित है जो कि राजस्थान के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं।

वीडियो तेजी हो रहा वायरल

फिल्म 'पटाखा' के इस ट्रेलर में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की कॉमेडी देखने को मिलेगी। वहीं इन दोनों बहनों में सुनील युद्ध छिड़वा कर उसका आनंद भी लेते हुए नजर आ रहे हैं। ये ऐसा ट्रेलर है जिसमें दोनों बहनों के एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं। ट्रेलर यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है इसे अभी तक दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर अजय कपूर कहते हैं कि वे लंबे समय से विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म बनाना चाहते थे। वे बताते हैं, 'वे एक बड़े ब्रांड हैं और मुझे उनका सिनेमा पसंद है। जब मैंने उनसे स्क्रिप्ट सुनी, मुझे बेहद पसंद आई। यह एकदम अलग जॉनर की फिल्म है।'

इस दिन होगी रिलीज

फिल्म 'पटाखा' की कहानी दो लड़कियों (बड़की और छुटकी) पर आधारित है। इस मूवी में सुनील के अलावा टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ फेम स्टार राधिका मदान और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा अभिनय करती नजर आएंगी। साथ ही एक्टर विजय राज भी मुख्य किरदार में दिखेंगे। विशाल भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने फिल्म रिलीज के लिए 28 सितंबर को चुना है क्योंकि वे इसे अपने लिए लकी मानते हैं। फिल्म 'हैदर' और 'तलवार' 2 अक्तूबर को रिलीज हुई थी, और दोनों ही फिल्में हिट रही थीं।

ये भी पढ़ें

कपिल से झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने इस बॉलीवुड निर्देशक पर दिया बड़ा बयान!
Published on:
15 Aug 2018 11:33 am
Also Read
View All