बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना के इन रोल्स ने उन्हें बॉलीवुड में दिलाई है एक अलग पहचान

जानिए आयुष्मान खुराना की इन फिल्मों के बारे में, जहां हर किरदार को उन्होंने अलग अंदाज से निभाया है
3 min read
ayushaman khurrana
ayushmann khurrana

नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना को अपने एक्टिंग के लिए जाना जाता है। इन्होनें हर किरदार को बेहद बखूबी से निभाया है। वहीं आयुष्मान एक बेहतरीन बॉलीवुड एक्टर्स में से एक हैं। इनकी पहली फिल्म की बात करें तो इन्होनें मूवी की शुरुआत विकी डोनर से की थी। आयुष्मान की हर फिल्में ज्यादादतर हिट रहीं हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान खुराना के इन रोल्स के बारे में जिन्होनें बॉलीवुड में दिलाई है उन्हें एक अलग पहचान।

बरेली की बर्फी
बरेली की बर्फी मूवी की बात करें तो इसमें आयुष्मान चिराग दुबे बने हुए थे। इस मूवी में आयुष्मान एक लेखक और लवर की भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। वहीं ये मूवी ने लोगों को खूब हंसाया था। बरेली के बर्फी में आयुष्मान के किरदार ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

दम लगा के हईशा
दम लगा के हईशा मूवी लोगों को खूब पसंद आई थी। इसमें आयुष्मान ने प्रेम तिवारी का रोल निभाया था। प्रेम तिवारी की शादी उसके बिना पसंद की हुई लड़की से करा दी जाती है। वहीं लोगों को ये मूवी बेहद पसंद आती हैं। जिसमें प्रेम तिवारी की नापसंद लड़की कैसे उसकी पसंद बन जाती है। ये देखना बेहद दिलचिस्प होता है।

विक्की डोनर
विक्की डोनर की बात करें तो ये आयुष्मान की पहली मूवी थी। जिसमें उन्होंने विक्की अरोड़ा के किरदार को बखूबी से निभाया है। वहीं आयुष्मान ने इस मूवी के लिए न केवल बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड जीता बल्कि ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद भी आई थी।

गुलाबो सिताबो
गुलाबो सिताबो की बात करें तो इसमें आयुष्मान ने बाकें रस्तोगी का रोल निभाया था। इस मूवी में आयुष्मान अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे। वहीं आयुष्मान के एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की थी।

ड्रीम गर्ल
ड्रीम गर्ल की बात करें तो आयुष्मान ने करम सिंह उर्फ़ पूजा का किरदार बखूबी से निभाया था। वहीँ आयुष्मान एक छोटे सिटी के लड़के का रोल निभा रहे थे। जो महिलाओं की आवाजें निकालने में भी सक्षम था। आपको बताते चलें कि ये आयुष्मान की बेस्ट मूवीज में से एक है।

आर्टिकल 15
आमतौर में आप आयुष्मान को कॉमेडी फिल्म करते हुए देखेंगें। लेकिन ये मूवी अलग हट के थी। इसमें वे पुलिस अफसर बने हुए थे। ये मूवी जातिवाद के मुद्दे पर बनी है। आपको बताते चलें कि इस मूवी में आयुष्मान की एक्टिंग तारीफ करने लायक थी।

अँधाधुन
इस फिल्म की बात करें तो इसमें उन्होंने एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभायी है। जो पियानो बजाते हुए नजर आते हैं। कहानी की प्लॉटिंग इतनी अच्छी है कि देखने वालों की नजरें नहीं हटती। वहीं यदि आपने ये मूवी नहीं देखी है तो जरूर देखनी चाहिए।

Updated on:
15 Oct 2021 12:32 pm
Published on:
15 Oct 2021 12:32 pm