बॉलीवुड

बाहुबली फेम Prabhas ने ढूंढ ली अपनी दुल्हनियां, अनुष्का शेट्टी नहीं बिजनेसमैन की बेटी के साथ करने जा रहे हैं शादी

शादी के बंधन में बंधने वाले हैं बाहुबली फेम एक्टर प्रभास! अनुष्का शेट्टी नहीं कोई और है जिसपर आया है प्रभास का दिल इसी साल शादी कर सकते हैं प्रभास

2 min read
Feb 08, 2021
Prabhas and Anushka Shetty
Prabhas and Anushka Shetty

नई दिल्ली | साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) अपनी फिल्मों से लोगों के बीच खास जगह बना चुके हैं। फिल्म बाहुबली ने प्रभास को रातों-रात स्टार बना दिया था। प्रभास की फीमेल फैन फॉलोइंग कमाल की है लेकिन वो अभी भी कुंवारे हैं। बाहुबली में उनके साथ नजर आईं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) के साथ उनके प्यार के चर्चे कई बार किए जा चुके हैं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है हालांकि प्रभास और अनुष्का ने हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। वहीं इसी बीच ये बात सच भी साबित होने वाली है क्योंकि प्रभास शादी करने जा रहे हैं। खबर है कि प्रभास ने अपने लिए दुल्हनियां ढूंढ ली है और इसी साल सात फेरे लेंगे।

अमेरिका में रहती है प्रभास की दुल्हिनयां!

टॉलीवुड नेट की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रभास इसी साल शादी कर सकते हैं। हालांकि वो एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी नहीं बल्कि कोई और है। फैंस प्रभास और अनुष्का को साथ में देखना चाहते हैं लेकिन अब उन्हें बड़ा झटका लगने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास अमेरिका के एक बिजनेसमैन की बेटी से शादी करने वाले हैं। एक सॉफ्टवेयर कंपनी के मालिक की बेटी से प्रभास ने शादी करने का मन बनाया है। प्रभास की ये शादी अरेंज होने वाली हैं। दोनों के परिवारवालों ने आपसी बातचीत कर ली है और एक्टर ने भी इस रिश्ते के लिए अपनी हां बोल दी है।

क्या इसी साल शादी करेंगे प्रभास?

प्रभास की फिल्म राधे श्याम इसी साल रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में दिखाई देंगी। इसी फिल्म की रिलीज के बाद प्रभास शादी कर सकते हैं। प्रभास के फैंस इस खबर के बाद लगातार उनकी दुल्हनियां को देखने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि साल 2020 में कई सेलेब्स ने अपनी शादी का प्लान कोरोनोवायरस के चलते कैंसिल कर दिया था। जिसमें वरुण धवन का नाम भी शामिल था। उन्होंने हाल ही में नताशा दलाल से शादी की है। अब प्रभास का नंबर लग रहा है।

Published on:
08 Feb 2021 01:39 pm