बॉलीवुड

Priyanka Chopra और Shahid Kapoor एक दूसरे से करते थे बेइंतहा मोहब्बत, जाने फिर क्यों हुए जुदा

एक समय ऐसा भी जब प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते थे। दोनो एक दूसरे के बिना रह नहीं पाते थे। दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचने ही वाला था कि अचानक दोनों की राहें जुदा हो गई। चलिए जानते हैं आखिर क्यों अलग हुए कपल

2 min read
May 24, 2022
Priyanka Chopra और Shahid Kapoor एक दूसरे से करते थे बेइंतहा मोहब्बत, जाने फिर क्यों हुए जुदा

प्रियंका चोपड़ा और शाहिद एक दूसरे से काफी ज्याजा प्यार करते थे। दोनो जब अलग हुए तो लोगों को दिमाग में बस यही था कि आखिर क्यों दोनो एक दूसरे से अलग हो रहे थे। फैंस भी दोनो की जोड़ी को काफी ज्यादा पंसद करते हैं। एक समय था जब दोनों की मोहब्बत के किस्से हर किसी की जुबां पर थे। हर कोई कपल को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना चाहता था। दोनो की जोड़ी दर्शक को इतनी ज्यादा पंसद आती थी कि लोग उन्हें असल जिदंगी में भी साथ ही देखना चाहते थे।

लेकिन जब दोनों के रास्ते जुदा हुए तो सिर्फ दो दिल ही नहीं, प्रियंका और शाहिद की जोड़ी को पसंद करने वाले लाखों दिल भी टूट गए। आइयें जानते हैं कि क्यों दोनों की राहें एक होने के बाद अलग हो गईं। 2009 में फिल्म 'कमीने' की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी उड़ने लगी। फिल्म कमीने की सफलता के साथ ही साथ दोनो की जोड़ी भी हिट हो गई।

बता दे कि साल 2011 को जब प्रियंका के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा तब सुबह के 7:30 बजे थे, उस समय शाहिद कपूर प्रियंका चोपड़ा के घर पर मौजूद थे। बता दे कि जब सबने प्रियंका से पूछा कि सुबह 7:30 बजे आपके घर पर शाहिद क्या कर रहे थे, तो इसका जवाब प्रियंका देते हुए कहती हैं कि- शाहिद का घर मेरे घर से बगल में हैं। तो जब छापा पड़ा तो मैने उन्हें काॅल किया।

खबरों की माने तो कपल ने गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में सगाई भी कर ली थी। जिसके बाद दोनों जल्दी ही अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाना चाहते थे। लेकिन इसी बीच एंटी हुई रणबीर कपूर की। बता दे कि फिल्म 'अंजाना-अंजानी' के सेट पर णबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों की खबरें फैलने लगी और दूसरी और शाहिद-प्रियंका के रिश्ते के टूटने की खबरें भी बॉलीवुड गलियारों में उड़ने लगी।

Updated on:
24 May 2022 12:16 pm
Published on:
24 May 2022 12:11 pm
Also Read
View All