बॉलीवुड

Pics : प्रियंका से कहीं ज्यादा हॉट है उनकी ये कजिन सिस्टर, तस्वीरें देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

प्रियंका से कहीं ज्यादा हॉट उनकी कजिन मन्नारा। उनके आगे प्रियंका भी फीकी लगती हैं।

2 min read
Jan 29, 2018
priyanka chopra and mannara chopra

बॉलीवुड में पीसी के नाम से जानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया उसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं। इस विश्व की चुनिंदा ऐक्ट्रेस ही हासिल कर पाईं हैं। मिस वर्ल्ड के खिताब पाने वाली प्रियंका के दिवाने भारत में ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी हैं। वह सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली ऐक्ट्रेस बन चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सब प्रियंका चोपड़ा के मुरीद हो चुके हैं। चाहे अभिनय हो या सौन्दर्य या फिर गायन कला, प्रियंका चोपड़ा को सबमे जैसे महारत हासिल हैं ।

खैर… बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका का डंका बजता है। लेकिन आज हम आपका परिचय एक ऐसी शख्सियत से कराने जा रहे हैं जिसके आगे प्रियंका चोपड़ा भी फीकी नजर आती हैं। जी हां, वो कोई और नही खुद प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं ।

प्रियंका चोपड़ा की कजिन का नाम हैं मन्नारा चोपड़ा। मन्नारा एक जानी मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। रंग रूप और हुनर में मन्नारा चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा से जरा भी कम नही हैं ।

आपको बता दें की मन्नार चोपड़ा ने सन 2014 में आई तेलुगु फिल्म ‘प्रेमा गीमा जनता नै' से अपने अभिनय की शुरुवात की थी और अपनी पहली ही फिल्म वह दर्शको दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी ।

अपनी पहली ही फिल्म से एक बड़ी स्टार के रूप में पहचानी जाने वाली मन्नारा चोपड़ा को इतना ज्यादा पंसद किया जाने लगा था की उनकी इसी लोकप्रियता को देखते हुए सन 2014 में आई फिल्म 'जिद' में काम ? करने का मौका मिला था, आपको बता दें की बॉलीवुड फिल्म 'जिद' के साथ मन्नारा चोपड़ा ने बॉलीवुड में इंट्री की थी।

बीते वर्ष यानी 2017 में मन्नारा चोपड़ा कन्नड़ फिल्म ‘रोगे’ में नजर आई थीं। अपनी खूबसूरती और अपनी बोल्डनेस से सबके होश उड़ा देने वाली मन्नारा चोपड़ा अपने एक्टिंग कैरियर में अब तक 5 फिल्मे कर चुकी हैं जिनमे मन्नारा चोपड़ा को काफी पसंद किया गया हैं। हुनर और हुस्न में मन्नारा चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा से जरा भी कम नही हैं

ये भी पढ़ें

Shocking! प्रियंका चोपड़ा की डेब्यू फिल्म ही साल की सबसे खराब फिल्मों की लिस्ट में..
Updated on:
29 Jan 2018 04:36 pm
Published on:
29 Jan 2018 04:29 pm
Also Read
View All