बॉलीवुड

कोरोना के चलते घर में कैद हुई प्रियंका, जीनो को गले लगाकर नजर आ रही खुश

कोरोना के चलते घर में कैद हुई प्रियंका, जीनो को गले लगाकर नजर आ रही खुश
less than 1 minute read
Mar 15, 2020
priyanka

कोरोना वायरस का खौफ फिल्मी दुनिया पर जमकर छाया हुआ है। हर कोई इस वायरस से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। किसी ने फिल्म की शूटिंग केंसिल कर दी है, तो किसी ने बड़े बड़े इवेंटों में जाना भी छोड़ दिया है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं। उन्होंने कोरोना से बचने के लिए घर में रहना ही सबसे बेहतर बताते हुए अपने पेट डॉग जीनो के साथ बीताए समय को शेयर किया है।

कोरोना वायरस के प्रकोप से आमजन को बचाने के लिए कुछ समय पहले प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने हाथ नहीं मिलाते हुए नमस्ते का महत्व बताया था। इसके बाद उन्होंने अब अपने पेट डॉग जीनो के साथ एन्जॉय करते हुए कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है। 'इस समय अपने घर पर रहना ही सुरक्षित है, ऐसे में जीनो का मुझे गले लगाना कितना अच्छा महसूस करवाता है'। यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। जिस पर लाखों लाइक के साथ ही कई कमेंट्स आ रहे हैं। फैंस उन्हें हार्ट वाले इमोजी भेजकर क्यूट लिखकर भेज रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका जीनो से बहुत प्यार करती हैं। उन्होंने पहले भी जीनो के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें काफी पसंद किया गया है।

Published on:
15 Mar 2020 06:39 pm