बॉलीवुड

Race 3 के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची सलमान खान की सालों पुरानी एक्स गर्लफ्रेंड

ट्रेलर लॉन्च पर बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। लेकिन सभी की नजरें पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी पर ही टिकी थी।
2 min read
May 17, 2018
salman
salman

बॉलीवुड दंबग सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में दमदार एक्शन सीन्स और डायलॉग्स की भरमार है। वहीं फिल्म में काम कर रहे सभी कलाकारों ने अपने रोल में जान डालने के लिए बहुत मेहनत की है। 'रेस 3' का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। बता दें कि ट्रेलर का देखकर लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के ट्रेलर से ज्यादा ट्रेलर लॉन्च ने सुर्खियां बटोरी है। इसके लॉन्च पर जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। वहीं इस खास मौके पर एक खास इंसान भी पहुंचा और इसका सलमान खान से बहुत ही गहरा और पुरान नाता है। हम बात कर हरे हैं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की। वह भी इस मौके पर वहां मौजूद थीं।

सभी की नजरें संगीता बिजलानी पर टिकी थी:
बता दें कि ट्रेलर लॉन्च पर बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। लेकिन सभी की नजरें पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी पर ही टिकी थी। सलमान की एक्स इस मौके पर बेहद ही कमाल की लग रही थीं। बता दें कि आज भले ही उनके बीच प्यार का रिश्ता न हो लेकिन वह आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं संगीता उनकी फैमिली के काफी करीब हैं और अक्सर उनकी फैमिली पार्टीज में देखी जाती हैं।

1986 में दोनों काफी सुर्खियों में रहे:
सलमान और संगीता के बीच रिलेशन 1986 में शुरू हुआ था। इसी दौरान दोनों काफी सुर्खियों में रहे। उस समय दोनों ही मॉडलिंग किया करते थे। इससे पहले साल 1980 में संगीता ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद साल 1996 में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका और साल 2010 में दोनों अलग हो गए। बता दें कि संगीता का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। सबसे पहले उनका नाम सलमान के साथ जुड़ा था। इसके बाद उनकी जिंदगी में अजहर आए। संगीता ने बॉलीवुड में फिल्म 'कातिल' के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट आदित्य पंचोली ने काम किया था।

Published on:
17 May 2018 12:55 pm