48 घंटों का सफर तय कर रिद्धिमा कपूर साहनी ( Riddhima Kapoor Sahni ) पहुंची घर बाणगंगा घाट पर ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) की अस्थियों का हुआ विसर्जन अस्थियां विसर्जित करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
नई दिल्ली। दिवंगत ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ( Riddhima Kapoor Sahni ) दिल्ली से 48 घंटों का सफर तय कर 3 मई की सुबह मुंबई पहुंच गई हैं। बेटी के घर आते ही पिता की क्रिया-कर्म से जुडे सभी पाठ-पूजा का आरंभ हो चुका है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में मां नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) संग बेटे रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) और बेटी रिद्धिमा कपूर को बाणगंगा ( Banganga ) घाट पर पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घाट पर ऋषि कपूर की अस्थियों का विसर्जन रते हुए रणबीर कपूर को देखा गया। वहीं दूसरी वीडियो में तीनों ही पड़ितों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर मास्क पहने सफेद कपड़ों में घाट पर दिखाई दिए। वीडियो में कपूर परिवार संग एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) और उनके बेस्ट फ्रेंड आर्यन मुखर्जी ( Ayan Mukerji ) भी दिखाई दिए।
View this post on Instagram#RanbirKapoor today at Banganga to immerse the ashes of Late Rishi Kapoor #ranbirkapoor #neetukapoor #riddhimakapoorsahni #aliabhatt #rishikapoor #rip
रविवार के दिन ऋषि कपूर की प्रेयर मीट ( Rishi Kapoor Prayer Meet ) रखी गई। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में पिता की तस्वीर के सामने रणबीर कपूर और नीतू कपूर बैठे हुए नज़र आए। तस्वीरों को देख फैंस भी ऋषि कपूर को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।। बता दें रिद्धिमा कपूर दिल्ली में होने की वजह से पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाई थीं। उन्होंने वीडियो कॉल पर ही पिता के दर्शन किए थे।
बता दें बीते दो सालों से अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर की भयानक बीमारी से जंग लड़ रहे थे। कई बार उनकी तबीयत भी खराब हुई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बार भी उनकी अचानक से तबीयत खराब हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती में कराया गया। लेकिन 30 अप्रैल की सुबह 8:45 पर उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।