बॉलीवुड

करण जौहर के शो पर अनुष्का की इस बात से चिढ़ गए थे रणवीर सिंह, जानें पूरी कहानी

विराट के साथ शादी से पहले अनुष्का और बॉलीवुड स्टार रणबीर सिंह की लव स्टोरी काफी सुर्खियां बटोर चुकी है।

2 min read
Jul 04, 2018
anushka ranveer sonakshi


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर,2017 को शादी के बंधन में बंध चुके थे। पहली बार दोनों की मुलाकात एक एड शूट करने के दौरान हुई थी। इसके बाद विराट और अनुष्का में नजदीकियां काफी बढ़ गई। और अब दोनों एक-दूसरे के जीवन साथी बन चुके हैं। हालांकि विराट के साथ शादी से पहले अनुष्का और बॉलीवुड स्टार रणबीर सिंह की लव स्टोरी काफी सुर्खियां बटोर चुकी है।

फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से हुई थी मुलाकात-

बता दें कि रणबीर सिंह ने बॉलीवुड में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा ने किरदार निभाया था। इसी मूवी से दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और माना जाता है कि ऑन स्क्रीन रोमांस करते-करते दोनों के बीच असल जिंदगी में प्यार हो गया था। हालांकि अनुष्का और रणवीर सिंह ने अपने रिश्ते को नहीं कबूला था। लेकिन इश्क छुपाने से कहां छुपता है। साथ ही दोनों को कई बार एक साथ भी देखा गया था। इससे ये कपल दुनिया की नजरों में आ गए थे।

दोनों एक-दूसरे से अट्रैक्ट हो गए थे-

गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में अनुष्का और रणबीर ने कहा था 'दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से अट्रैक्ट हो गए थे।' हालांकि टीवी शो 'कॉफी विद करण' में जब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और रणबीर सिंह एक साथ फिल्म की प्रमोशन के लिए आईं तो करण द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सोनाक्षी ने कहा कि 'अनुष्का बेहद लकी हैं कि उनके पास रणबीर हैं।' तो वहीं इसी शो में अनुष्का ने कहा कि 'ऐसा नहीं है वह रणबीर को ले सकती हैं। वो मेरी तरफ से बिल्कुल फ्री हैं।'

सोनाक्षी के वजन को लेकर किया था बचाव-

गौरतलब है कि उस वक्त के दौरान सोनाक्षी ने अपने वजन को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। इनके बचाव में रणबीर ने कहा था कि 'सोनाक्षी उनके हिसाब से बेहद खूबसूरत हैं और जिन लोगों ने उनके साथ काम किया है वो जानते हैं सोनाक्षी कितनी फिट हैं।' साथ ही उन्होंने कहा कि 'उन्हें बहुत बुरा लगता है जब लोग उनके टैलेंट पर बात ना करके उनके वजन पर निशाना साधते हैं।' साथ ही फिल्म 'लुटेरा' के दौरान दोनों का अफेयर काफी चर्चा में रहा था। लेकिन कुछ दिन बाद दोनों की लव स्टोरी का भी दी एंड हो गया था।

ये भी पढ़ें

दीपिका से पहले इन एक्ट्रेसस के साथ रही रणवीर की नजदीकियां, हेमा मालिनी की बेटी भी…
Published on:
04 Jul 2018 11:21 am
Also Read
View All