बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि से पहले रिया चक्रवर्ती ने लिखा खास पोस्ट

14 जून 2021 को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती ने एक पोस्ट शेयर किया है। जो काफी सुर्खियां बंटोर रहा है।

2 min read
May 28, 2021
Rhea Chakraborty shares special post before Sushant Death Anniversary

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के देहांत को अगले महीने यानी 14 जून को पूरे 1 साल हो जाएंगे। सुशांत की मौत के बाद से चर्चाओं में आईं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया था। जिसकी वजह से रिया को कई कानूनी लड़ाइयां भी लड़नी पड़ी थीं। सुशांत के पिता द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने पर रिया को गिरफ्तार भी किया गया था। जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। एक लंबे समय बाद रिया सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ अपने दिल की बात कही है।

रिया चक्रवर्ती का पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि से पहले ही रिया चक्रवर्ती का यह पोस्ट सुर्खियों में बना हुआ है। रिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें लिखा हुआ है कि "बड़े दर्द से बड़ी ताकत मिलती है। बस आपको भरोसा करना होगा। वहां रुकना पड़ेगा। लव रिया।" वहीं कैप्शन में रिया ने हैशटैग में लिखा है #rheality। रिया के पोस्ट पर 60 हज़ार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। सेलेब्स भी रिया की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

सेलेब्स कर रहे हैं रिया की पोस्ट पर कमेंट

एक्टर अपारशक्ति खुराना ने कमेंट में दो दिल के इमोजी बनाए हैं। वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड अनुषा दांडेकर ने कमेंट करते हुए लिखा है-'माई गर्ल।' वहीं हर ट्रोल होने वाली रिया को इस बार फैंस का प्यार मिलता हुआ भी दिखाई दे रहा है। रिया के एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि 'वह सब उन पर भरोसा करते हैं। वह सभी उनसे प्यार करते हैं। जो वह हैं।' वहीं फैंस रिया के पोस्ट पर दिल के इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती की अपकमिंग फिल्में

रिया चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो काफी लंबे समय बाद वह बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। फिल्म चेहरे में रिया अभिनेता अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी संग नज़र आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर आउट हो चुका है। जिसकी कुछ ही सेकेंड के लिए रिया स्क्रिन पर नज़र आई थीं। वहीं पोस्ट से रिया पूरी तरह से गायब हैं।

Published on:
28 May 2021 11:41 am
Also Read
View All