बॉलीवुड

अमिताभ की बहू ऐश्वर्या पर क्यों फट पड़ी अभिनेत्री रोजलिन खान? हिना खान पर भी की आपत्तिजनक टिप्पणी

Bollywood Controversy: आखिर ऐसा क्या हो गया जब एक अभिनेत्री ने अपना निशाना ऐश्वर्या को बना लिया। उसने कहा …
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2025, 1:57 PM IST
ऐश्वर्या राय बच्चन की इंस्टाग्राम से ली गई फोटो

Bollywood Gossips: ऐश्वर्या राय बच्चन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। दुनिया भर में ऐश्वर्या के करोड़ों फैंस हैं। लेकिन ऐसा क्या हो गया जब एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपना निशाना ऐश्वर्या को बनाया। उसने ऐश्वर्या राय आपत्तिजनक बात क्यों कही?

ऐश्वर्या राय बच्चन की इंस्टाग्राम से ली गई फोटो

ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए आपत्तिजनक शब्द

स्तन कैंसर (Breast Cancer) से उबर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री रोजलिन खान से हाल ही में एक इंटरव्यू (Rush With Ruch) के दौरान रैपिड फायर क्वेश्चन में पूछा गया था कि आप बताइए आपको बॉलीवुड में कौन सा सेलिब्रिटी बहुत बनावटी लगता है। इसका जवाब देते हुए रोजलिन ने कहा कि उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन बहुत बनावटी लगती है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब रोजलिन खान ने किसी एक्ट्रेस को निशाने पर लिया हो। वह पहले भी कई एक्ट्रेस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुकीं हैं।

स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हिना खान को उन्होंने नाटक करार दिया था। रोजलिन का कहना था कि हिना कैंसर का सहारा लेकर पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं। अगर उन्हें वक्काई में ब्रेस्ट कैंसर हुआ है तो ऑफिशियल रिपोर्ट साझा करें।

रैपिड फायर क्वेश्चन में कई खुलासे

रैपिड फायर क्वेश्चन में एक्ट्रेस से पूछा गया कि सबसे ज्यादा आपको किस बात के लिए ट्रोल किया गया है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हिना खान की रिपोर्ट पोस्ट करने पर।

उन्होंने आगे कहा अगर मेरे पास सुपर पावर होती तो मैं सबकी रिपोर्ट लाती। इस साक्षात्कार में उन्होंने एक और बहुत महत्वपूर्ण बात कही जब उनसे पूछा गया कि एक चीज जो रोजलिन कभी नहीं करेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि वह बोल्ड फोटोशूट कभी नहीं करेंगी।

इस रैपिड फायर क्वेश्चन में उन्होंने और भी बहुत कुछ कहा है। यह सब जानने के लिए देखें वीडियो-