बॉलीवुड

सागर भाटिया ने ‘खुदाया’ गाने से शुरू किया प्लेबैक सिंगिंग का सफर, सरफिरा फिल्म से हुए लांच

सागर भाटिया का पहला कव्वाली ट्रैक बॉलीवुड फिल्म सरफिरामें रिलीज होने वाला है।

less than 1 minute read
Jun 28, 2024
Feature image

सागर भाटिया ने कव्वाली को नए अंदाज में पेश कर इसे युवा पीढ़ी के बीच एक बार फिर से परिभाषित किया है और इस शैली के प्रति लोगों के रुझान को और भी उजागर किया है जो कभी हिंदी संगीत श्रोताओं के बीच बहुत लोकप्रिय थी। और अब, वह इसे फीचर फिल्मों में भी दर्शाने के लिए तैयार हैं, आप को बता दें कि उनका पहला कव्वाली ट्रैक एक बॉलीवुड फिल्म में रिलीज होने वाला है।

मुझे बेहद गर्व और खुशी हो रही है- सागर

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा से सागर प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत कर रहे हैं, आज ही उनके द्वारा स्वरबद्ध किया गया गाना खुदाया रिलीज किया गया जो प्रसंशकों को काफी पसंद आ रहा है। सागर अपनी इस कामयाबी के बारे में अपने विचारों को साझा करते हुए कहते हैं कि “अपने बॉलीवुड पार्श्व गायन की शुरुआत के बारे में बताते हुए मुझे बेहद गर्व और खुशी हो रही है! यह एक मील का पत्थर है जिसका मैंने हमेशा सपना देखा है कि हम अपने दिल का एक टुकड़ा आपके साथ साझा करें।"

कव्वाली से बनाई पहचान

सागर को करण जौहर ने धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के तहत साइन किया गया है और इस गाने के साथ वे फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सागर ने अपनी अवधारणा सागर वाली कव्वाली के साथ विश्व स्तर पर दौरे किए हैं, और अपने संगीत के लिए दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। उन्होंने प्रतिष्ठित रेट्रो हिंदी गानों के अपने कवर के लिए लोकप्रियता हासिल की, और उनके ओरिजिनल गाने ने भी खूब तारीफें बटोरी हैं। उनके कुछ मूल ट्रैक में मेरा इश्क, रोयी होवेगी और इश्क कमली शामिल हैं।

Published on:
28 Jun 2024 08:18 am