बॉलीवुड

Saif Ali Khan का नया लुक आया सामने,फिल्म आदिपुरुष में निभाएंगे खूंखार विलेन ‘लंकेश’ का रोल

आदिपुरुष में Saif Ali Khan निभाएंगे 'लंकेश' का रोल फिल्म के लिए 500 करोड़ का भारी भरकम बजट रखा गया है
2 min read
Saif Ali Khan film adipurush
Saif Ali Khan film adipurush

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान लॉकडाउन के दौरान काफी लंबे समय से घर पर रहकर अराम कर रहे थे लेकिन इसी दौरान उनकी झोली में एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। इसके पहले वो 'तान्हाजी' में ही नजर आए थे लेकिन अब आने वाले इस प्रोजेक्ट में उनका लुक सबसे हटकर है। वो इस फिल्म में नायक का नही बल्कि खूंखार खलनायक का किरदार निभाते नजर आएंगे।

बड़े बजट के साथ बनने वाली फिल्म आदिपुरुष के किरदारों की घोषणा हो गई है। फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को इस फिल्म के राम भी मिल चुके है उन्हें सिर्फ इंतजार था ऐसे रावण को जो अपने किरदार के प्रति मजबूत हो, और यह सभी चीजें सैफ अली खान के अलावा किसी में नही मिल सकती थीं। इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं वहीं, सैफ अली खान लंकेश के रोल में दिखेंगे। करीना कपूर खान ने आदिपुरुष का नया पोस्‍टर शेयर किया है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

फिल्म की घोषणा होते ही करीना ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मिलिए इतिहास के सबसे हैंडसम विलेन से...माय मैन सैफ अली खान। काफी बड़े बजट के साथ आ रही यह इतिहास में एक नया कीर्तिमान लिखने को तैयार है।

ओम राउत ने इस फिल्म की घोषणा जैसे ही गुरुवार के दिन की प्रभास ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट इसकी जानकारी शेयर करते लिखा था, “7,000 साल पहले दुनिया का सबसे बुद्धिमान दानव रहता था”।

बता दे कि ओम राउतके साथ सैफ अली खान की यह पहली फिल्म नही है इससे पहले भी यह जोड़ी फिल्म तान्हाजी: अनसंग वॉरियर में एक साथ मिलकर काम कर चुकी हैं। फिल्म में सैफ ने नेगेटिव किरदार निभाया था, इसके साथ अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे वहीं, काजोल ने उनकी पत्नी का रोल प्ले किया था।

Updated on:
03 Sept 2020 10:45 am
Published on:
03 Sept 2020 10:37 am
Also Read
View All
‘हमें तमाशबीन नहीं, हीरो बनना होगा’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विद्युत जामवाल का फैंस पर फूटा गुस्सा

‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है

‘असली हिम्मत इसे कहते हैं’, घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल ले कर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- रियल लाइफ हीरो