बॉलीवुड

Saif Ali Khan चाकू कांड के बाद फाइव स्टार होटल में हुए स्पॉट, सामने आया वीडियो

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान को हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में देखा गया है। हमले के बाद एक्टर पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं।
2 min read
• •
Feb 03, 2025
Saif Ali Khan
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Latest Update: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को मुंबई के जुहू इलाके में एक फाइव स्टार होटल में देखा गया। जानकारी के मुताबिक एक्टर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'ज्वेल थीफ : द हाइस्ट बिगिन्स' का टीजर लॉन्च में पहुंचे थे। वह पाताल लोक फेम जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

Saif-Ali-Khan-Jaideep-Ahlawat

बता दें एक्टर चाकू कांड के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। अभिनेता को डेनिम शर्ट और पैंट पहने देखा गया। वह नेटफ्लिक्स के कार्यक्रम में ‘कूल’ दिख रहे थे और उन्होंने मूंछें भी रखी हुई थीं।

अभिनेता पर कई बार चाकू से वार

सैफ पर एक हमलावर ने उनके बांद्रा स्थित घर में उनके सबसे छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसकर हमला किया। जिसके बाद अभिनेता लहूलुहान अवस्था में खुद ही अस्पताल गए थे, उस दौरान उनके साथ उनका बेटा तैमूर भी था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनके घाव से 2.5 इंच का चाकू निकाला था। आरोपी से लड़ने की कोशिश में अभिनेता पर कई बार चाकू से वार किया गया। अभिनेता को चाकू से छह घाव हुए, जिनमें से दो गंभीर बताए गए क्योंकि वे उसकी रीढ़ के करीब लगे थे।

यह घटना तब हुई जब आरोपी कथित तौर पर उनके बांद्रा स्थित घर में घुस गया और उनके घरेलू सहायक पर हमला किया और फिर सैफ ने हस्तक्षेप किया।

बता दें इससे पहले, एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स मुंबई ने बीमा के संबंध में महत्वपूर्ण सवाल उठाते हुए मामले में कदम रखा था।

एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स मुंबई ने भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) को पत्र लिखकर दावों की त्वरित स्वीकृति पर संदेह जताया है क्योंकि इसमें एक प्रभावशाली हस्ती शामिल है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हमलावर शहजाद की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस केस को लेकर आय दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

देखें वीडियो-

Updated on:
03 Feb 2025 08:25 pm
Published on:
03 Feb 2025 08:24 pm
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये होना ही नहीं चाहिए था

‘हमें तमाशबीन नहीं, हीरो बनना होगा’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विद्युत जामवाल का फैंस पर फूटा गुस्सा

‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है