बॉलीवुड

सलमान ने सनम तेरी कसम के मेकर्स पर लगाया गाना चुराने का आरोप

सलमान खान ने फिल्म सनम तेरी कसम के मेकर्स पर उनका गाना चुराने का इल्जाम लगाया है और इस बात को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2016, 4:44 PM IST
salman khan
salman khan

मुंबई। दबंग एक्टर सलमान खान ने रिलिज होने जा रही फिल्म सनम तेरी कसम के मेकर्स पर संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने फिल्म मेकर्स पर उनका गाना चुराने का इल्जाम लगाया है और इस बात को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।

सलमान खान ने ट्वीट करके बताया है कि इस फिल्म के मेकर्स ने उनकी सुपरहिट फिल्म तेरे नाम का टाइटल ट्रैक चुराकर अपनी फिल्म में यूज किया है। आपको बता दें कि फिल्म सनम तेरी कसम में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म कल यानि 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


सलमान ने लिखा है, 'फिल्म 'लकी' एंड 'सनम तेरी कसम' के डायरेक्टर्स मेरी फिल्म के लिए लिखा गाना चुरा लिया है जो हिमेश का है। यह बहुत ही प्यारा गाना था जिसे तेरे नाम के लिए चुना गया था।' बता दें कि सनम तेरी कमस के इस ट्रैक को भी हिमेश रेशमिया ने ही म्यूजिक दिया है।

ट्वीट में सलमान ने प्रशंसा भी कर दी है। अब सलमान इस पर आपत्ति जता रहे हैं या फिर इस फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं ये तो उन्हें ही पता होगा, लेकिन इतना तो जरूर है कि सलमान ने अपनी बात बहुत ही बेहतरी से लिखा है।





Published on: