बॉलीवुड

मौत का सामना कर रहे थे Salman Khan और बगल में सोता रहा भाई सोहेल, सोनाक्षी सिन्हा भी थी साथ

Salman Khan Death Experience: सलमान खान ने अपने भतीजे अरहान खान के साथ पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक डरावना किस्सा शेयर किया,जिसमें सोनाक्षी सिन्हा भी साथ थी।
2 min read
• •
Feb 09, 2025
Salman Khan Death Experience
Salman Khan Death Experience

Salman Khan Death Experience: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट Dumb Biryani में गए थे। अरहान खान के साथ बातचीत में सलमान ने एक किस्सा शेयर किया कि जब वो सोनाक्षी सिन्हा और सोहेल खान के साथ विदेश से आ रहे थे। उस वक्त उन्होंने फ्लाइट में मौत को करीब से देखा। आइए जानते हैं, सलमान के साथ उस दिन क्या हुआ था।

सलमान खान ने बताई आपबीती

Salman Khan and Sohail

सलमान ने बताया कि यह घटना तब की है जब वह आईफा अवॉर्ड्स के बाद श्रीलंका से वापस आ रहे थे। फ्लाइट में सारे लोग मौज-मस्ती कर रहे थे, लेकिन अचानक तेज टर्बुलेंस शुरू हो गया। शुरुआत में यह हल्का था, लेकिन फिर इतनी तेजी से बढ़ा कि पूरी फ्लाइट में सन्नाटा छा गया। हर कोई घबराया हुआ था, लेकिन उस समय भाई सोहेल खान को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। वह बेफिक्र होकर चैन की नींद सोते रहे।

सलमान ने कहा, ''पहले हमें लगा कि यह नॉर्मल टर्बुलेंस है, लेकिन जब आवाजें तेज होने लगीं तो घबराहट बढ़ गई। मैंने एयर होस्टेस की तरफ देखा तो वह प्रार्थना कर रही थी। फिर मैंने पायलट को देखा, वह भी टेंशन में था। तब मुझे सच में डर लगने लगा।''

सलमान के साथ हो गया फिल्मी सीन

सलमान खान ने अपने भतीजे के पॉडकास्ट में आगे कहा कि यह सब उन्होंने अब तक सिर्फ फिल्मों में देखा था, लेकिन इस बार वो हकीकत में इसका सामना कर रहे थे। करीब 45 मिनट बाद चीजें नॉर्मल हुई। फिर जब हालात सामान्य हुई तो सबने राहत की सांस ली और हंसी-मजाक करने लगे। लेकिन कुछ ही देर में फिर टर्बुलेंस शुरू हो गया और फ्लाइट में फिर से सन्नाटा छा गया। सोनाक्षी ये नजारा देख सन्न रह गई थीं।

इस खतरनाक अनुभव के बाद जब फ्लाइट लैंड हुई तो सभी यात्रियों में राहत की सांस ली। सलमान ने कहा कि उतरने के बाद हर किसी की चाल बदल गई थी। इस घटना को याद करते हुए सलमान ने बताया कि कैसे उन्होंने मौत को इतने करीब से देखा, जबकि उनके भाई सोहेल पूरे वक्त चैन की नींद सोते रहे।

Updated on:
09 Feb 2025 03:00 pm
Published on:
09 Feb 2025 03:00 pm
Also Read
View All
‘हमें तमाशबीन नहीं, हीरो बनना होगा’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विद्युत जामवाल का फैंस पर फूटा गुस्सा

‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है

‘असली हिम्मत इसे कहते हैं’, घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल ले कर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- रियल लाइफ हीरो