बॉलीवुड

Tiger 3 Teaser Release: टाइगर पर ही लगा देश से गद्दारी का इल्जाम, कैसे मिटेगा इतना बड़ा धब्बा?

Salman Khan's Tiger 3 teaser: सलमान फिर से रॉ एजेंट टाइगर बनकर लौटे हैं लेकिन इस बार उन पर ही गद्दार होने का आरोप है।

less than 1 minute read
Sep 27, 2023
सलमान खान के साथ कैटरीना लीड रोल में हैं।

Salman Khan's Tiger 3 teaser Release: यशराज बैनर की फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर बुधवार को रिलीज हो गया है। 'टाइगर 3' में सलमान खान एक बार रॉ एजेंट टाइगर के रोल में हैं। हालांकि इस बार उनकी चुनौती एकदम अलग है। टाइगर पर ही देश के साथ गद्दारी करने का आरोप है। जिससे बाहर निकलने के लिए वो संघर्ष कर रहे हैं।

टाइगर 3 के टीजर में सलमान खान कह रहे हैं, ''मैं अविनाश सिंह राठौड़ हूं लेकिन आप सभी के लिए टाइगर हूं। 20 साल तक देश की सेवा करने के बाद मुझे गद्दार कहा जा रहा है। मैं आज भारत से अपना चरित्र प्रमाणपत्र मांग रहा हूं।"


'टाइगर 3' इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। 2012 में 'एक था टाइगर' के साथ इसकी शुरुआत हुई। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट 'टाइगर जिंदा है' 2017 में आया। इसके बाद अब फिल्म का तीसरा पार्ट आया है। जिसमें एक बार फिर सलमान खान लीड रोल में हैं।

Updated on:
27 Sept 2023 11:48 am
Published on:
27 Sept 2023 11:46 am
Also Read
View All