बॉलीवुड

ब्लॉकबस्टर सॉन्ग से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करेंगे संजय के बेटे शहरान

संजय दत्त के बेटे शहरान इंडस्ट्री में अपने  नन्हे कदमों से डेब्यू करने जा रहे है। शहरान राज कपूर के गीत 'किसी की मुस्कुराहटों पे' में एक संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगे।

less than 1 minute read
Feb 06, 2016
sanjay
sanjay

मुंबई। बी टाउन एक्टर संजय दत्त के बेटे शहरान इंडस्ट्री में अपने नन्हे कदमों से डेब्यू करने जा रहे है। जी हां, संजय के बेटे जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले है। वे अपने पिता की होम प्रोड्क्शन मूवी 'हंसमुख पिघल गया' में ब्लॉकबस्टर सॉन्ग के रीमीक्स में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह राज कपूर की एक फिल्म के लोकप्रिय गाने के रीमिक्स में नजर आएंगे।

सूत्रों ने बताया शहरान राज कपूर के गीत 'किसी की मुस्कुराहटों पे' में एक संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगे। पहली बार वह किसी फिल्म में दिखाई देंगे। कैमरे के सामने उनका काम बेहतर है। उन्होंने बताया जब उन्होंने गाने की शूटिंग की थी तब वह तीन साल के थे। 'किसी की मुस्कुराहटों पे' गीत फिल्म के शुरू में और आखिरी में दिखाया गया है।

सूत्रों ने बताया हमने राज कपूर के लोकप्रिय गीत के अधिकार खरीद लिए हैं। शुरूआत में गीत फिल्म के हीरो अरमान पर फिल्माया गया और अंत में इसमें अमिताभ बच्चन नजर आते हैं। 'हसमुख पिघल गया' मुंबई शहर में भीषण गर्मी वाले एक दिन की कहानी है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं की गई है। सूत्रों ने उम्मीद जताई कि संजय के जेल से रिहा होने के बाद फिल्म के शेष काम में तेजी आएगी।

वर्ष 1993 के मुंबई श्रंखलाबद्ध विस्फोट मामले में संजय पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं और उनके इस माह के आखिर में जेल से रिहा होने की संभावना है। फिल्म का निर्देशन सेजल शाह ने किया है। फिल्म में संजय की भतीजी नाजिया हुसैन तथा फिल्म निर्माता ओ पी रल्हन के पोते अरमान मुख्य भूमिका में हैं।

Published on:
06 Feb 2016 11:41 am