बॉलीवुड

‘डंकी की रिलीज डेट तो फिक्स है…’ शाहरुख ने क्या प्रभास को दी क्लैश की चुनौती?

Shah Rukh Khan on Dunki Release date: किसी एक फिल्म की रिलीज डेट बदलने की चर्चाओं के बीच शाहरुख का ये बयान आया है।
2 min read
• •
Sep 28, 2023
Shah Rukh Khan aur Prabhas
शाहरुख खान (बांये), और प्रभास।

Shah Rukh Khan on Dunki Release date: इस साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' रिलीज हो रही है। हाल ही में प्रभास के लीड रोल वाली 'सालार' को भी मेकर्स ने क्रिसमस पर रिलीज करने का संकेत दिया है। इसके बाद दोनों स्टार्स की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चा है। इस बीच दोनों में से किसी एक फिल्म की रिलीज डेट बदलने की भी बातें शुरू हो गई। इस सबके बीच शाहरुख ने साफ कर दिया है कि 'डंकी' की रिलीज डेट में कोई चेंज नहीं होने वाला है।

शाहरुख खान बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रहे थे। इसी दौरान उनसे एक यूजर ने सवाल किया कि वो डंकी की रिलीज डेट बदल तो नहीं देंगे। इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा, 'डंकी तो फिक्स ही है। और क्या करूं, माथे पर गुदवा लूं?


शाहरुख ने प्रभास को दिया जवाब?
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में शाहरुख और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। काफी पहले ही फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज करने का ऐलान मेकर्स कर चुके हैं। प्रभास की फिल्म 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' सितंबर में रिलीज होनी थी लेकिन फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। सालार को भी 22 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है। ऐसे में 22 दिसंबर को दोनों फिल्मों में भिड़ंत तय है। इस भिड़ंत की चर्चा के बीच शाहरुख खान का ये कमेंट एक तरह से सालार के मेकर्स को दो-टूक जवाब भी माना जा रहा है।

Updated on:
28 Sept 2023 02:07 pm
Published on:
28 Sept 2023 02:01 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो