बॉलीवुड

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला लेगी बच्चा गोद, बोली जिसे अपनों ने नहीं संभाला उसे दूंगी जिंदगी

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला लेगी बच्चा गोद, बोली जिसे अपनों ने नहीं संभाला उसे दूंगी जिंदगी
less than 1 minute read
Jun 23, 2020
शेफाली जरीवाला 38 साल में बनेगी पहली बार 'मां', 10 साल की उम्र से थी यह इच्छा
शेफाली जरीवाला 38 साल में बनेगी पहली बार 'मां', 10 साल की उम्र से थी यह इच्छा

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला जल्द ही बनने वाली है, उन्होंने एक ऐसे बच्चे को जिंदगी देने का फैसला लिया है, जिसे अपनों ने नहीं संभाला है। इस कारण वे जल्दी बच्चा अडॉप्ट करेंगी। उनका यह फैसला उनके पति और परिजनों को मंजूर नहीं था। लेकिन जब उन्होंने समझाया तो वे मान गए और अब सभी की रजामंदी से भी बच्चा गोद लेंगे।

बिग बॉस 13 फेम ओर टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला कांटा लगा सॉन्ग से सुर्खियों में आई थी। उन्होंने अपने पति पराग त्यागी को भी बच्चा गोद लेने के लिए मना लिया है । जानकारी आई है कि बच्चा गोद लेने का विचार उनके दिमाग में काफी पहले से था। लेकिन उनके पति तैयार नहीं थे। इस बारे में जब उन्होंने अपने पति को बताया कि वे जब 10 से 11 साल की थी,।तब से एडॉप्शन का मतलब समझ गई थी और तभी से उन्होंने तय कर लिया था कि वे बच्चा अडॉप्ट करेंगी।

यह बात जब शेफाली के पापा को पता चली तो उन्होंने भी कहा पहले अपना बच्चा कर लो फिर दूसरा गोद ले लेना। अडॉप्शन बहुत बड़ा डिसीजन है।।शैफाली ने कहा कि एडॉप्शन प्रोसेस काफी मुश्किल है, हमने इसकी शुरुआत की है लेकिन lockdown की वजह से प्रोसेस आगे नहीं बढ़ रही है।

Updated on:
23 Jun 2020 02:49 pm
Published on:
23 Jun 2020 02:49 pm