बॉलीवुड

Shraddha Kapoor के फैंस के लिए खुशखबरी, Pushpa 2 में एक्ट्रेस दिखाएंगी जबरदस्त डांस मूव्स?

Shraddha Kapoor in Pushpa 2: श्रद्धा कपूर अब अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आने वाली हैं। आइए इसमें एक्ट्रेस के रोल से जुड़ी अपडेट जानते हैं।

less than 1 minute read
Oct 20, 2024
allu arjun shraddha kapoor

Shraddha Kapoor in Pushpa 2: स्त्री 2 फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। इसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर अब अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह आइटम सॉन्ग में नजर आ सकती हैं। आइए पूरी डिटेल्स जानते हैं।

'पुष्पा 2' में डांस का जलवा दिखाएंगी श्रद्धा कपूर?

123तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्त्री 2 के सुपरहिट होने के बाद श्रद्धा कपूर काफी चर्चा में है। अगर वह पुष्पा 2 जैसी फिल्म में नजर आएंगी, तो फैंस उन्हें देखकर काफी खुश होंगे। बता दें कि फिल्म पुष्पा में सामंथा रुथ प्रभु ने ऊ अंतावा ऊ ऊ अंतावा पर आइटम डांस किया था, जो काफी वायरल हुआ था। इस सॉन्ग और सामंथा के डांस मूव्स ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। यकीनन अब मेकर्स फिल्म के पार्ट 2 के लिए इससे और ज्यादा धमाकेदार-सा डांस लाने की योजना में हैं।

कब रिलीज होगी 'पुष्पा 2'?

फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में 6 दिसंबर को रिलीज होगी। सुकुमार द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ मुख्य भूमिका में रश्मिका मंदाना हैं। वहीं विलेन के रोल में फहद फासिल नजर आएंगे। इस फिल्म की टक्कर विक्की कौशल की फिल्म छावा से होगी , जिसमें रश्मिका मंदाना भी हैं। बता दें कि पुष्पा एक बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Updated on:
20 Oct 2024 04:54 pm
Published on:
20 Oct 2024 03:49 pm