बॉलीवुड

श्वेता तिवारी ने ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर, लेटेस्ट फोटोज देखकर लट्टू हुए फैंस

Shweta Tiwari Photos: श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2024, 4:27 PM IST
shweta tiwari instagram photo
श्वेता तिवारी

Shweta Tiwari Latest Photos: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती से फैंस को अपना दीवाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। उनके लुक्स और सुंदरता को देखकर फैंस हर वक्त हैरान हो जाते हैं। इस बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की है, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। श्वेता की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

श्वेता तिवारी की लेटेस्ट फोटोज

श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इन तस्वीरों में श्वेता ट्रेडिशनल लुक में कहर ढाह रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी हैं, जो उन पर काफी खिल रही है। साड़ी के साथ श्वेता ने मेकअप किया है, बालों को खुला रखा है और गोल्डन ज्वेलरी पहनी है। फैंस श्वेता की अदाएं देखकर उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

श्वेता तिवारी के पोस्ट पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

श्वेता तिवारी का यह इंडियन लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं आप।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेटी से सुंदर मां।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत-बहुत सुंदर लग रही हैं श्वेता जी आप। किसी की नजर न लगे आपको।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'देसी नारी अवतार में श्वेता जी का लुक बहुत खूब।'

Updated on:
20 Oct 2024, 4:27 PM IST
Published on: