
Sonakshi Sinha Raksha Bandhan 2024: शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा का यह पहला रक्षाबंधन है, लेकिन इस बार लगता है कि वह अपने भाइयों के साथ यह त्यौहार नहीं सेलिब्रेट कर पाएंगी। सोनाक्षी और उनके भाई लव सिन्हा के बीच एक्ट्रेस की शादी से पहले से ही दरार की खबरें आ रही है। लव सिन्हा ने बहन सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया था, लेकिन फैंस कयास लगा रहे थे कि रक्षाबंधन में भाई-बहन पुरानी बातों को भूलकर फिर से एक हो जाएंगे। हालांकि, अब सोनाक्षी के एक फैसले से ऐसा होते बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिसकी वजह से सोनाक्षी और लव के बीच अनबन की खबरों ने दोबारा तूल पकड़ लिया है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को कोर्ट मैरिज की थी, जिसमें एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। इन सब वजहों से लोगों ने कयास लगा लिया कि लव सोनाक्षी की शादी से नाराज हैं। वहीं शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर अपने मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। हालांकि, शादी के बाद पड़ रहे रक्षाबंधन का त्यौहार इस बार सोनाक्षी शायद नहीं मना पाएंगी।
दरअसल, सोनाक्षी और जहीर 2 महीने की शादी में तीसरी बार हनीमून पर गए हैं। यह कपल रक्षाबंधन से ठीक 2 दिन पहले ही तीसरे हनीमून पर गए हैं। सोनाक्षी ने इससे जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें मैरिड कपल सेल्फी के लिए पोज दे रहे थे। साथ ही इसमें फ्लाइट को भी दिखाया गया था, जिससे साफ है कि कपल फिर कहीं घूमने गए हैं।
सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद यह एक्ट्रेस की पहली राखी है। यह त्योहार भाई-बहनों के लिए बहुत खास है, लेकिन एक्ट्रेस ने इस बीच पति जहीर के साथ बाहर जाने का प्लान बना लिया, जिससे फैंस भड़क गए। कुछ लोगों का कहना है कि सोनाक्षी और लव के बीच खटपट है, इसलिए शायद इस बार लव की कलाई सूनी ही रह जाती। ऐसे में एक्ट्रेस ने लोगों के सवालों से बचने के लिए पति के साथ घूमने का दूसरा प्लान बना लिया।