बॉलीवुड

शादी के 38 दिन बाद भी सोनाक्षी सिन्हा हैं दुखी, मां पूनम और भाई लव सिन्हा की इस हरकत से हैं परेशान

Sonakshi Sinha News: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 1 महीने से ज्यादा समय बीत गया है, फिर भी सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम और भाई लव की एक बात से दुखी हैं।
2 min read
Jul 31, 2024
actress sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा की शादी के 38 दिन बाद मां और भाई ने उठाया बड़ा कदम

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को हुए 38 दिन बीत गए हैं। दोनों ने हाल ही में अपनी फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट किया था। हालांकि, शादी के इतने दिनों बाद भी सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम सिन्हा और भाई लव सिन्हा की एक बार से काफी दुखी हैं। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी से पहले भी ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि एक्ट्रेस की शादी से उनका परिवार खुश नहीं है। यहां तक की सोनाक्षी के भाई उनकी शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। हालांकि, एक हरकत की वजह से अभी भी सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच खटास दिख रही है।

पूनम सिन्हा और लव सिन्हा ने सोनाक्षी के साथ किया ऐसा

सोनाक्षी और जहीर की शादी के एक महीने बाद भी पूनम सिन्हा ने अपनी बेटी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं किया है। बता दें कि पूनम सिन्हा इंस्टाग्राम पर 6 लोगों को ही फॉलो कर रही हैं, जिसमें सोनाक्षी शामिल नहीं हैं। इसके अलावा भाई लव सिन्हा भी बहन सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं। वहीं सोनाक्षी भी मां और भाई को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रही हैं। वह सिर्फ कुश सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा को फॉलो करती हैं। यह दोनों चीज काफी अजीब है। सोनाक्षी की शादी से पहले ही ये खबर आई थी कि पूनम और लव ने सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, शादी के 1 महीने बीतने के बाद भी दोनों ने सोनाक्षी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो नहीं किया है।

Updated on:
01 Aug 2024 10:41 am
Published on:
31 Jul 2024 05:23 pm