बॉलीवुड

Sooraj Pancholi हुए गंभीर रूप से घायल, शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Sooraj Pancholi Injured: दिग्गज अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ बड़ा हादसा हो गया है। एक्टर की जांघ आग से झुलस गई है।
2 min read
• •
Feb 04, 2025
Feature image

Sooraj Pancholi Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरज पंचोली अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ' की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन एक विस्फोट के दौरान एक्टर आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी जांघ झुलस गई।

विस्फोट शूट के समय से थोड़ा पहले हो गया

एक सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में चल रही है, जिसमें एक्शन निर्देशक ने सूरज को एक स्टंट करने का निर्देश दिया। सीन के अनुसार, उन्हें एक पायरोटेक्निक विस्फोट के ऊपर से कूदना था। हालांकि, विस्फोट शूट के समय से थोड़ा पहले हो गया, जिसकी चपेट में अभिनेता आ गए। इस्तेमाल किए गए बारूद के कारण, उनकी जांघ और हैमस्ट्रिंग पर गंभीर जलन हुई।

Sooraj Pancholi Kesari Veer shooting

फिल्म में सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में हैं और वह वीर हमीरजी गोहिल का किरदार निभा रहे हैं। यह उनकी पहली बायोपिक है। ‘केसरी वीर’ फिल्म गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में हुए युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। एक्शन-थ्रिलर में अभिनेता अलग अंदाज में नजर आएंगे।

इस ऐतिहासिक फिल्म में सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे​। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में ओबेरॉय नकारात्मक भूमिका निभाते नजर आएंगे।

जलन के बावजूद अभिनेता ने ब्रेक लेने से किया इंकार

जानकारी के अनुसार, अभिनेता की स्थिति पर नजर रखने और उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद करने के लिए सेट पर एक मेडिकल टीम मौजूद थी ताकि वह शूटिंग जारी रख सकें। सूत्र ने बताया कि पायरोटेक्निक विस्फोट से होने वाले तेज दर्द और जलन के बावजूद, अभिनेता ने ब्रेक लेने से इंकार कर दिया और पूरे शेड्यूल के दौरान शूटिंग जारी रखी।

बता दें सूरज पंचोली अभिनेता आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं। सूरज ने साल 2015 में रिलीज हुई रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सूरज के साथ मुख्य भूमिका में अथिया शेट्टी नजर आई थीं।

फिलहाल एक्टर की चोट को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Updated on:
04 Feb 2025 04:22 pm
Published on:
04 Feb 2025 04:22 pm
Also Read
View All
‘हमें तमाशबीन नहीं, हीरो बनना होगा’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विद्युत जामवाल का फैंस पर फूटा गुस्सा

‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है

‘असली हिम्मत इसे कहते हैं’, घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल ले कर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- रियल लाइफ हीरो