बॉलीवुड

समझ के परे है सिक्स पैक एब्स को लेकर मची होड़ : सनी देओल

माचो मैन सनी देओल का कहना है कि युवा कलाकारों के बीच सिक्स पैक एब्स को लेकर मची होड़ की बात उनकी समझ से परे है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2016, 3:59 PM IST
sunny
sunny

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल का कहना है कि युवा कलाकारों के बीच सिक्स पैक एब्स को लेकर मची होड़ की बात उनकी समझ से परे है। सनी देओल को बॉलीवुड के सर्वाधिक फिट अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। सनी का कहना है उनके बेटे करन और राजवीर अपने अभिनय कौशल को छोड़कर गठे हुए शरीर के लिए दीवाने नहीं होंगे।

सनी ने कहा, 'मेरे बेटे सिनेमा की ओर उसी तरह बढेंगे जिस तरह मैं बढ़ा था। मैंने सिनेमा में अभिनय कौशल पर ज्यादा ध्यान दिया बजाय एक एक्शन स्टार का प्रशिक्षण लेने के। आप लोग मेरे बेटों को सिक्स पैक एब्स बनाते या ऐसा और कुछ करते नहीं देखेंगे।'

सनी ने कहा, ' अभिनेता बनने के लिए कलाकारों के लिये सिक्स पैक एब्स होना जरुरी सा जान पड़ता है। यदि युवा आजकल अभिनेता बनने के लिए इसे करना छोड दें और अपने ऊपर विश्वास करें और अपने आत्मविश्वास को बढाएं तो इन दिखावटी चीजों की इतनी जरुरत नहीं होगी।'

Published on: