बॉलीवुड

सनी लियोनी की बेटी हुई 6 साल की, एक्ट्रेस ने लिखा भावुक नोट

सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वेबर 6 साल की हो गई हैं। इस मौके पर सनी ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बहुत सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं।

2 min read
Sunny Leone

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उनकी खूबसूरती के लाखों करोड़ों लोग दीवाने हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 47 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटोज़ को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब सनी ने अपनी बेटी के लिए भावुक पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वेबर 6 साल की हो गई हैं। इस मौके पर सनी ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बहुत सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटोज़ में सनी, उनके पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चे नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सनी लियोनी अपने नए घर में डेकोरेशन कर रखा है। उन्होंने अपने घर को गुब्बारों से सजाकर रखा है। तस्वीरों में सनी के तीनों बच्चे खड़े होकर पोज दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी खास बच्ची निशा वेबर को जन्मदिन की बधाई। तुम आज 6 साल की हो गई हो और मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा है। इतनी बड़ी लड़की। तुम्हारे पापा और मैं तुमसे बहुत प्यार करते हैं। हमारी जिंदगी में उजाला लाने वाली। लव यू बेबी गर्ल।‘

सनी द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी पोस्ट पर १५ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। सभी फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही अमेजॉन प्राइम वीडियो के ‘वन माइक स्टैंड’ सीजन 2 में नजर आने वाली हैं। इसका पहला सीजन हिट रहा था। बता दें कि सनी लियोनी का नया घर मुंबई के अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है।अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है। खबरों के मुताबिक, उनके इस घर की कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वह इस साल जुलाई में अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं।

Published on:
15 Oct 2021 02:13 pm
Also Read
View All