
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) फिल्मों के लिए अलावा सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 43 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में सनी ने ब्लैक ड्रेस पहने अपनी एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में सनी की एक के बाद एक कई फोटोज़ हैं। ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहीं सनी काफी हॉट लग रही हैं। वह झूले पर खड़े होकर ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक टॉप व पैंट पहनी हुई है। रेड कलर की लिपस्टिक के साथ उनका लुक काफी अच्छा लग रहा है। सनी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ब्लैक ड्रेस में वापसी।
सनी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके वीडियो पर दो घंटे में ही दो लाख से ज्यादा व्यूज़ आ गए हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले सनी ने ब्राइडल व्हाइट गाउन में तस्वीरें शेयर की थीं। सनी ने पेड़ की टहनी पर चढ़कर कैमरे के सामने पोज़ दिए थे। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में थीं। तस्वीरें शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, मुझसे शादी कर लो। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के रिएक्शन दिए थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी जल्द ही एक्शन सीरीज 'अनामिका' में दिखाई देंगी। इसे विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। इस शो में वह एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा भी उनकी झोली में कई फिल्में हैं। जिसमें 'कोका कोला', 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' फिल्में शामिल हैं।