बॉलीवुड

सुशांत को नहीं भूल पा रही ऑनस्क्रीन बहन भूमिका, शेयर किया यह इमोशनल पोस्ट

सुशांत को नहीं भूल पा रही ऑनस्क्रीन बहन भूमिका, शेयर किया यह इमोशनल पोस्ट
less than 1 minute read
• •
Jun 23, 2020
सुशांत सिंह
सुशांत सिंह

सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन बहन रही एक्ट्रेस भूमिका चावला ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। वे एक्टर को भूल नहीं पा रही है, उन्होंने पिछले एक सप्ताह में चौथी बार सुशांत के लिए पोस्ट लिखी है।

भूमिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है "प्रिय सुशांत, तुम जहां कहीं भी हो, तुम भगवान की गोद में हो, तुम्हें गए हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है। तुम किस वजह से दूर गए हो, यह रहस्य भी तुम्हारे साथ ही चला गया, तुम्हारे दिल और दिमाग की गहराई में दबा र गया।

उन्होंने लिखा- 'वे सभी लोग जो इससे प्रभावित हुए हैं, उनसे मैं कहना चाहती हूं कि आप प्रार्थना करें और समय को अपना और अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखने में समर्पित करें। इस मामले को लेकर कई अटकलें हैं कि ऐसा क्यों हुआ, इसे लेकर बहुत सा कीचड़ फैला हुआ है, इसको लेकर बहुत गुस्सा भी है, किसे दोषी ठहराया जाए, इंडस्ट्री ने ऐसा किया, रिलेशनशिप की वजह से ऐसा हुआ, इससे आगे और भी बहुत कुछ....। प्रिय लोगों जो आत्मा जा चुकी है उसका सम्मान करें, प्रार्थना करें और आगे बढ़े, इस वक्त की एक दूसरे की देखभाल करने में लगाएं। उन जरूरतमंद बच्चों की देखभाल करने में लगाएं, जिन्हें शिक्षा की जरूरत है, चाहे जैसे भी कर सके उन्हें पढ़ाएं ।खुद के लिए और अपने आसपास के लोगों के लिए प्रार्थना करें। भूमिका ने लिखा "एक्सरसाइज सकारात्मक रहे, लोगों को दोष ना दें, एक दूसरे का सम्मान करें, इंडस्ट्री को खुद ही अपने अंदर से समाधान निकालने दे और सार्वजनिक रूप से सार्वजनिक चर्चा ना करें, उनके लिए प्रार्थनाएं....।

No data to display.
Published on:
23 Jun 2020 03:59 pm
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ ने उठाया बड़ा कदम, फिर से शुरू की मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ शूटिंग