बॉलीवुड

आखिर क्यों स्वरा भास्कर ने लोगों को जाहिल, बेशर्म कहा और लोगों ने उन्हें चाची क्यों कहा?

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। हाल ही में काजी के जनाजे में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसपर स्वरा का गुस्सा फूट पड़ा।

2 min read
May 12, 2021
swara_bhasker.jpg
Swara Bhasker

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही, हर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। ऐसे में कई बार वह ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। अब एक बार फिर स्वरा ने एक ट्वीट किया है। जिस पर कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

काजी के जनाजे में उमड़े हजारों लोग
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बदायूं में सोमवार को जिले के काजी हजरत सालिमुल कादरी के जनाजे में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस जनाजे में लोगों ने कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ा दी। भारी संख्या में लोग जनाजे में पहुंचे। कई लोगों ने तो मास्क तक नहीं पहन रखा था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी मुद्दे पर स्वरा भास्कर ने अपनी बात रखी। उन्होंने जनाजे में शामिल हुए लोगों को जाहिल और बेशर्म कहा। उनका ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

स्वरा का फूटा गुस्सा
स्वरा भास्कर ने एक वीडियो को रिट्वीट किया। इसमें हजारों की संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, 'इस देश में बेवक़ूफ़ों की कमी ही नहीं है!!! बेशर्म जाहिल लोग!!!!' स्वरा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही, लोग उनके ट्वीट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अनुराग नाम के यूजर ने लिखा, ‘इस देश में कंपटीशन चल रहा है। कंपटीशन बेवकूफी का.. हिंदू एक गलती करेगा तो हम भी गलती करेंगे।’

यूजर्स ने किया ट्रोल
हुसैन नाम के यूजर ने लिखा, 'यूपी सरकार और प्रशासन क्या कर रही है। प्रशासन को तो डंडा चलाना चाहिए था। एक-एक को पकड़कर चालान काटना चाहिए था। और यह जो लोग जनाजे में शामिल हुए हैं ना जाने कितनों ने अपने घरों में मौत की दावत दे दी। शर्म आती है ऐसी भीड़ देखकर शर्म करो लोगों शर्म।' वहीं, कुछ लोग स्वरा को उनके इस ट्वीट पर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘अरे आज क्या खा ली हैं आप। ये ट्वीट कौन कर रहा है? आपने ही किया है या आपके नाम से किसी ने कर दिया है?’ जिसके बाद एक यूजर ने स्वरा का बचाव करते हुए लिखा, ‘नहीं लिखती तो प्रॉब्लम, लिख दिया तो पूरा पैराग्राफ क्यों नहीं लिखा। स्वरा भास्कर से भक्त पीएम मोदी से भी ज्यादा जिम्मेदारी की उम्मीद करते हैं।’

Published on:
12 May 2021 12:48 pm